फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: तलवारबाजी और वालीबॉल अगले सप्ताह से

Fri, 04 Aug 2023 09:06 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। खेल विभाग की ओर से सेक्टर-31 में 20 करोड़ रुपये की लागत से तैयार नवनिर्मित इंडोर स्टेडियम में तलवारबाजी और वालीबॉल का अभ्यास अगले सप्ताह से शुरू कर दिया जाएगा। इसके अलावा बैडमिंटन और जिम्नास्टिक को जल्द शुरू करने का निर्णय लिया जाएगा। जिला खेल अधिकारी ने संबंधित कोच को निर्देश जारी कर दिया है। वहीं, अन्य खेलों को निजी हाथ में सौंपने की तैयारी की जा रही है। करीब 20 करोड़ रुपये की लागत से अंतरराष्ट्रीय स्तर का स्वीमिंग पूल, टेबल टेनिस, बैडमिंटन, जिम्नास्टिक, तलवारबाजी, जिम जैसी कई सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। जिला खेल अधिकारी देवेंद्र सिंह गुलिया का कहना है कि यहां अभ्यास शुरू होने के बाद करीब 30 हजार से अधिक खिलाड़ियों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


सेक्टर 12 खेल परिसर में भी देंगे प्रशिक्षण
सेक्टर 31 में आधुनिक उपकरणों से लैस इंडोर स्टेडियम में करीब आधा दर्जन से अधिक खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण मिलेगा। इसके अलावा खेल विभाग में तैनात कोच सेक्टर 12 खेल परिसर में भी खिलाड़ियों को प्रशिक्षित करेंगे। अभी तक सेक्टर में रहने वाले खिलाड़ी यहां अभ्यास के लिए आते थे।
विज्ञापन




वर्जन

सेक्टर 31 इंडोर स्टेडियम में भी विभाग में तैनात कोच प्रशिक्षण देंगे। इसके लिए दिशानिर्देश जारी कर दिया गया है।
गिरीराज, उपनिदेशक, खेल विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें