फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: पायलट पर लगे आरोपों पर बोले आचार्य प्रमोद-विषपान करने वाले नीलकंठ का श्रावण मास में होता है अभिषेक

Mon, 27 Jun 2022 12:27 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

 सीएम गहलोत ने पायलट और गजेंद्र सिंह शेखावत के मिले होने का आरोप लगाया था। जिसके बाद आचार्य प्रमोद और पायलट कैंप के एक विधायक ने इशारों-इशारों में आरोपों का जवाब दिया।
विज्ञापन
आचार्य प्रमोद और सचिन पायलट - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक बार फिर राजस्थान में सचिन पायलट की बगावत को लेकर बयानबाजी तेज है। मुख्यमंत्री गहलोत ने पायलट पर सरकार गिराने की कोशिश करने का आरोप लगाया था। इसके बाद कैबिनेट मंत्री शांति धारीवाल ने भी मुख्यमंत्री की बात का समर्थन किया। सचिन पायलट ने इन आरोपों पर चुप्पी साध रखी है लेकिन उनके समर्थकों ने इन आरोपों पर इशारों में जवाब दिया है। 

विज्ञापन

पायलट कैंप के विधायक इंद्राज गुर्जर ने एक ट्वीट किया है। जिसमें उन्होंने लिखा कि 'जमीन पर बैठा हुआ आदमी कभी नहीं गिरता फिक्र उनको है जो हवा में है।' इंद्राज गुर्जर के इस ट्वीट को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के जवाब के रूप में देखा जा रहा है। वहीं आचार्य प्रमोद ने भी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बयान को रीट्वीट किया और लिखा कि 'विषपान करने वाले नीलकंठ का अभिषेक श्रावण मास में किया जाता है। आचार्य प्रमोद के श्रावण मास में अभिषेक के जिक्र को राजस्थान में कुर्सी में बदलाव के रूप में देखा जा रहा है। 

विज्ञापन

क्या है मामला

सीएम अशोक गहलोत ने शनिवार को फोन टैपिंग प्रकरण पर गजेंद्र सिंह शेखावत इस मामले में काफी समय से बचते आ रहे हैं। आखिर में कोर्ट की ओर से उन्हें नोटिस सर्व हो ही गया। इनको वॉइस सैंपल देने में तकलीफ क्या है? वे स्वीकार कर चुके हैं कि ये इनकी वॉइस है। 

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लोकेश शर्मा के खिलाफ जो केस इन्होंने दर्ज करवाया है, उलटा चोर कोतवाल को डांटे वाली बात है। आप सरकार गिराने के प्रयास के मुख्य किरदार थे। सबको मालूम है कि आप एक्सपोज हो गए हैं। आपने खुद सरकार गिराने का षड्यंत्र किया। अब आप सचिन पायलट का नाम ले रहे हैं। कह रहे हैं कि उन्होंने चूक कर दी, इसके बाद तो और प्रूफ हो गया और आपने खुद ठप्पा लगा दिया कि आप उनके साथ मिले हुए थे।


इसके बाद यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल ने सीएम अशोक गहलोत की बात को दोहराया। धारीवाल ने दोनों को मिला हुआ बताया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री गहलोत ने ठीक कहा है, इसमें कुछ भी गलत नहीं है। हमने खुद दोनों को मिला हुआ देखा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें