फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीटेकः उत्तराखंड में इस बार भी रहेगा सन्नाटा!

Fri, 18 Jul 2014 03:00 PM IST
आफताब अजमत/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों के लिए यह साल भी संकटग्रस्त साबित होने वाला है। बीटेक में दाखिले के लिए शुरू हुई काउंसिलिंग के आंकड़े तो यही संकेत दे रहे हैं।
विज्ञापन


सीबीएसई की देरी से काउंसिलिंग हुई लेट
आलम यह है कि 12500 सीटों के लिए प्रथम चरण की काउंसिलिंग में अब तक महज 2540 छात्रों ने फीस जमा कराई है।
सीबीएसई की ओर से जेईई मेंस स्कोर मिलने में हुई देरी के कारण काउंसिलिंग काफी विलंब से शुरू हो पाई है।

जबकि, निजी, डीम्ड विवि के अलावा दूसरे प्रदेशों में भी इंजीनियरिंग में दाखिले पूरे हो चुके हैं। विवि ने 15 जुलाई से काउंसिलिंग प्रक्रिया शुरू की थी।

पहले चरण की काउंसिलिंग के लिए विवि की वेबसाइट से 4596 चालान फार्म डाउनलोड किए गए, लेकिन गुरुवार तक 2540 छात्रों ने ही फीस जमा कराई। इनमें से 1237 अभ्यर्थियों को ही प्रमाणित किया गया।

गुरुवार से पंजीकरण शुरू हुए और पहले दिन का आंकड़ा 1122 रहा। इनमें से 787 अभ्यर्थियों ने च्वाइस भरी और शाम छह बजे तक 479 च्वाइस लॉक कर चुके थे।

उत्तराखंड की तुलना उत्तर प्रदेश की प्रथम चरण की काउंसिलिंग में काफी भीड़ नजर आई। उत्तर प्रदेश तकनीकी विवि ने अपनी प्रवेश परीक्षा के आधार पर काउंसिलिंग 26 जून से शुरू की हो गई थी।
विज्ञापन


प्रथम चरण में 30,000 रैंक तक के छात्रों को बुलाया गया था। महज तीन दिन में ही 15 हजार से ज्यादा छात्रों ने उपस्थिति दर्ज कराई थी। इधर, उत्तराखंड तकनीकी विवि जेईई मेंस रैंक का इंतजार करता रह गया।

कई सालों से बुरा हाल
सूबे में बीटेक सीटों पर दाखिले का हाल गत वर्षों से भी बुरा होने की आशंका जताई जा रही है। वर्ष 2011 में बीटेक की 45, 2012 में 49 और 2013 में 48 प्रतिशत सीटें खाली रह गई थी।

इसकी वजह देरी से शुरू हुई काउंसिलिंग को बताया जा रहा है।

पॉलिटेक्निक में भीड़ ज्यादा
प्रदेश में 90 पॉलिटेक्निकों की 17309 सीटों के लिए काउंसिलिंग 10 जुलाई से चल रही है। इसमें कुल 36,226 छात्र काउंसिलिंग के योग्य हैं। सात दिनों में 8339 छात्र पंजीकरण करा चुके हैं।

इनमें से 8231 ने च्वाइस भरी और 7725 ने च्वाइस लॉक की है। यूटीयू की बीटेक काउंसिलिंग की तुलना में यहां भीड़ काफी नजर आ रही है। हालांकि यहां भी चार से पांच हजार सीटें खाली रहने का अनुमान है।
विज्ञापन


यूटीयू काउंसिलिंग शेडयूल
- 15 से 22 जुलाई तक जमा होगा शुल्क
- 17 से 25 जुलाई तक ऑनलाइन पंजीकरण, च्वाइस फिलिंग
- 28 जुलाई को प्रथम चरण की सीटों का ऑनलाइन आवंटन
- 29 जुलाई से दो अगस्त के बीच लेना होगा दाखिला
- पांच अगस्त से शुरू होगा काउंसिलिंग का दूसरा चरण

(नोटः इस खबर से संबंधित किसी भी सुझाव या सवाल के लिए मेल आईडी-aftaba@ddn.amarujala.com और इस नंबर-8392922180 पर संपर्क कर सकते हैं।)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें