फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPTU: सेमेस्टर एग्जाम शेड्यूल घोषित, देखें यहां

Thu, 11 Dec 2014 11:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
उप्र प्राविधिक विश्वविद्यालय (यूपीटीयू) में विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं 15 दिसंबर से 155 केंद्रों पर होंगी। यूपीटीयू की वेबसाइट www.uptu.ac.in पर परीक्षा केंद्रों की सूची अपलोड कर दी गई है।
विज्ञापन


बीआर्क की परीक्षाएं 15 दिसंबर से शुरू हो जाएंगी। परीक्षाएं जनवरी के दूसरे हफ्ते तक चलेंगी। यूपीटीयू के कर्मचारियों की हड़ताल खत्म होने के बाद अब काम तेजी से शुरू हो गया है।

यूपीटीयू के परीक्षा नियंत्रक प्रो. बीएन मिश्रा ने बताया कि वेबसाइट पर कई कक्षाओं के परीक्षा कार्यक्रम अपलोड कर दिए गए हैं। बीआर्क फर्स्ट सेमेस्टर की परीक्षाएं 15 दिसंबर स पांच जनवरी तक चलेंगी।
विज्ञापन


वहीं, बीआर्क थर्ड सेमेस्टर की परीक्षाएं 16 दिसंबर से चार जनवरी तक चलेंगी। बीआर्क के पांचवें और नवें सेमेस्टर की परीक्षाएं 16 दिसंबर से आठ जनवरी तक, बीटेक तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं 23 दिसंबर से तीन जनवरी, एमबीए तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं 22 दिसंबर से आठ जनवरी।

एमसीए तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं 22 दिसंबर से दो जनवरी, बीफॉर्मा तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं 22 दिसंबर से दो जनवरी, एमसीए डुअल डिग्री तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं 22 दिसंबर से दो जनवरी, बीएफए तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं 22 दिसंबर से दो जनवरी।

एमएएम कोर्स के तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं 22 दिसंबर से दो जनवरी, बीएचएमसीटी के तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं 22 दिसंबर से चार जनवरी, बीटेक पांचवें सेमेस्टर की परीक्षाएं 22 दिसंबर से चार जनवरी तक चलेंगी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें