फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या आपके कॉलेज में हैं ये सुविधाएं?

Tue, 04 Nov 2014 09:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
गुड़गांव में छात्राओं की सुरक्षा को लेकर यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन (यूजीसी) संजीदा है। छात्राओं को कॉलेज व यूनिवर्सिटी में किस तरह की सुरक्षा मिल रही है और कैसी जरूरत है ? इस बाबत सभी कॉलेज और यूनिवर्सिटी से ब्यौरा मांगा गया है। समीक्षा और राय के बाद यूजीसी द्वारा सुरक्षा को लेकर नई गाइडलाइन तैयार की जाएगी।
विज्ञापन


यूजीसी ने यूनिवर्सिटी और कॉलेजों को जारी पत्र में कहा है कि छात्राओं की सुरक्षा की जिम्मेदारी संस्थान प्रमुख है। इसके लिए सीसीटीवी कैमरे की पुख्ता इंतजाम किया जाए।

कॉलेज व हॉस्टल के आने-जाने की रिकॉर्डिंग हो। छात्र कॉलेज में क्या गतिविधियां कर रहे हैं? लिखित में इसकी सूचना मौजूद होनी चाहिए। सबसे ज्यादा संजीदगी से हॉस्टल के बारे में यूजीसी ने दिखाई है।
विज्ञापन


यूजीसी देगा बजट
छात्रों की सुरक्षा पर समीक्षा किए जाने के बाद 12वीं पंचवर्षीय योजना के तहत कॉलेजों से सुरक्षा का बजट मांगा जाएगा। जिसके तहत कॉलेज किस-किस मद में कितना बजट चाहते हैं? इसका प्रस्ताव लिया जाएगा। उसके बाद यूजीसी की टीम निरीक्षण कर बजट अलॉट करेगी।

कॉलेजों की होगी बैठक
यूजीसी के मसले पर महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी सभी कॉलेजों के प्रिंसिपल के साथ मिलकर अगले सप्ताह बैठक करेगी, जिसमें सरकारी और गैर-सरकारी कॉलेजों में मौजूद सुविधाओं की लिस्ट तैयार करेगी। जिसे यूनिवर्सिटी यूजीसी को भेजा जाएगा।

कैसे दे सकते हैं अपनी राय
छात्रों की सुरक्षा के संबंध में यदि कोई व्यक्ति या संस्थान राय देना चाहता है तो यूजीसी की वेबसाइट पर पैरेंट्स कॉर्नर के पब्लिक ओपिनियन में जाकर लिख सकता है। साथ ही उसे बताना होगा कि आखिर यह कदम क्यों उठाने चाहिए? इसके बाद यूजीसी की एक्सपर्ट कमेटी विचार करेगी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें