फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलयूः बेटियों का जलवा, स्वाति को 12 गोल्ड मेडल

Thu, 01 Jan 2015 03:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
19 जनवरी को होने वाले लखनऊ विवि के दीक्षांत समारोह में सम्मानित होने वाले मेधावियों की सूची जारी कर दी गई है। अभी जो 165 मेधावियों की संभावित मेडल सूची जारी की गई है, उसमें सबसे अधिक 12 गोल्ड मेडल एमएससी मैथमेटिक्स की छात्रा स्वाति सिंह ने हासिल किए हैं।
विज्ञापन


स्वाति ने एमएससी मैथमेटिक्स में 91.25 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। वहीं, एमएससी फिजिक्स के छात्र अभिनव बाजपेई ने 75.36 अंक पाकर, एमए एआईएच की छात्रा ने 69.35 प्रतिशत अंक पाकर और एलएलबी त्रिवर्षीय पाठ्यक्रम की छात्रा अर्पिता सिंह ने 68.83 प्रतिशत अंक पाकर छह-छह गोल्ड मेडल हासिल किए हैं।

बीएससी की छात्रा स्वाति यादव ने 82.61 प्रतिशत अंक पाकर पांच गोल्ड मेडल पाए हैं। पांच जनवरी तक आपत्तियां ली जाएंगी। इसके बाद यूनिवर्सिटी प्रशासन अंतिम मेडल सूची जारी कर देगा। एलयू के मेडल सूची में इस बार छात्राओं का ही दबदबा है।
विज्ञापन


लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रवक्ता प्रो. एनके पांडेय ने बताया कि मेडल लिस्ट वेबसाइट www.lkouniv.ac.in पर अपलोड कर दी गई है। अगर किसी को  आपत्ति होगी तो पांच जनवरी तक परीक्षा नियंत्रक कार्यालय में दर्ज करवा सकते हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें