फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वोट मांगने के दौरान बवाल, छात्रों में चले लात घूंसे

Tue, 02 Sep 2014 02:58 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी देहरादून के डीबीएस पीजी कॉलेज में आम छात्रसभा एक छात्र नेता के बयान के बाद अखाड़े में तब्दील हो गई। देखते ही देखते वोट मांगने आए छात्र नेताओं के साथ एबीवीपी और एनएसयूआई कार्यकर्ताओं के बीच जमकर लात घूंसे चलने लगे।
विज्ञापन


आम छात्रसभा में हुआ बवाल
बाद में पुलिस और कॉलेज प्रशासन ने किसी तरह स्थिति संभाली। डीबीएस कॉलेज में चार सितंबर को छात्रसंघ चुनाव के लिए मतदान है। इसके लिए कॉलेज प्रशासन की ओर से सोमवार को आम छात्रसभा बुलाई गई।

सभा में करीब 17 छात्र नेता अपने पक्ष में वोट मांगने के लिए छात्रों को अपने संबोधन से लुभा रहे थे। इस बीच एनएसयूआई के सचिव पद के प्रत्याशी नित्यानंद कोठियाल ने कहा कि संगठन का डीबीएस में जीत का औसत 60 प्रतिशत से अधिक है।
विज्ञापन

इस बयान पर एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने आपत्ति जताई। एबीवीपी कार्यकर्ताओं का कहना था कि एनएसयूआई झूठे बयान देकर माहौल अपने पक्ष में करना चाह रही है। गुस्साए कुछ एबीवीपी कार्यकर्ता मंच पर चढ़ गए और माइक छीनने की कोशिश की।
इस दौरान वोटर छात्रों के बीच भी हंगामा शुरू हो गया। देखते ही देखते एबीवीपी और एनएसयूआई के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। दोनों गुटों के छात्रों के बीच खूब लात घूंसे चले। मौके पर पुलिस ने लाठियां फटकारी।

इस बीच डर की वजह से आम छात्रसभा को पहुंचे छात्र भाग गए। नेताओं को समझाने के लिए कॉलेज प्रशासन भी आगे आया, तब जाकर मामला शांत हुआ।

एसजीआरआर में 16 ने ठोकी ताल
एसजीआरआर पीजी कॉलेज के चुनाव मैदान में 16 प्रत्याशियों ने अपनी ताल ठोकी है। इनमें से नामों पर आपत्ति और नाम वापसी की प्रक्रिया के बाद मंगलवार को प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी कर दी जाएगी।

इससे पहले हुए नामांकन में एबीवीपी और एनएसयूआई ने जबर्दस्त उत्साह के साथ शक्ति प्रदर्शन किया। एसजीआरआर में छह सितंबर को छात्र संघ चुनावों के मद्देनजर सोमवार को नामांकन हुआ।

सबसे पहले एनएसयूआई की ओर से अध्यक्ष पद के प्रत्याशी नितिन चंदीला, उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी बिलाल अहमद, सचिव पद की प्रत्याशी सुचित्रा रावत, सहसचिव पद की सुमानी रौतेला, कोषाध्यक्ष पद के प्रत्याशी आशीष पंवार और विवि प्रतिनिधि पद के प्रत्याशी अभिलाष भंडारी ने बाजे-गाजे के साथ शक्ति प्रदर्शन करते हुए कॉलेज में नामांकन दर्ज किया।

इसके बाद एबीवीपी के अध्यक्ष पद के दावेदार नवल कुमार नेगी, सह सचिव पद की प्रत्याशी ज्योत्सना, कोषाध्यक्ष की शामली खत्री और यूआर प्रत्याशी के लिए अजय भट्ट ने नामांकन किया।

इस बीच आर्यन के अध्यक्ष पद प्रत्याशी हर्षित उनियाल, सचिव पद प्रत्याशी अनुराग कटियार ने भी अपना नामांकन पत्र जमा किया।

मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. प्रदीप सिंह ने बताया कि उपाध्यक्ष पद पर कशिश भदौरिया, सचिव पद पर एसएफआई के नितेश खंतवाल, यूआर पद पर शिवा ग्रुप के जीत बहादुर क्षेत्री और यूजीआर कृषि पद पर रोहित ने अपना नामांकन दाखिल कराया है।

इस प्रकार अध्यक्ष पद पर तीन, उपाध्यक्ष पद पर दो, सचिव पद पर तीन, सहसचिव पद पर दो, कोषाध्यक्ष पद पर दो और विवि प्रतिनिधि पद पर तीन प्रत्याशी सामने आए हैं। इनमें से नामों पर आपत्ति और नाम वापसी की प्रक्रिया के बाद मंगलवार को प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी कर दी जाएगी।

आलोक के जुलूस में एनएसयूआई वाले स्टिकर
डीएवी कॉलेज की चुनावी रणभेरी में एनएसयूआई दो फाड़ में नजर आने लगी है। संगठन की ओर से अध्यक्ष पद के लिए नवदीप नेगी को टिकट दिया गया है। इसके चलते अध्यक्ष पद के दूसरे दावेदार आलोक नेगी ने निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा की है।

सोमवार को आलोक ने सचिवालय के सामने से डीएवी तक जुलूस निकाला। जुलूस से उस वक्त एनएसयूआई कार्यकर्ताओं की भौंहें तन गई जब देखा कि स्टिकर के साथ एनएसयूआई भी लिखा हुआ था।
विज्ञापन


शाम को आलोक नेगी ने साफ किया कि वह डीएवी में अध्यक्ष पद पर निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे। नए स्टिकर छपे न होने की वजह से जुलूस में पुरानों स्टिकर बांटे गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें