पंजाब यूनिवर्सिटी(पीयू) कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन ब्रांच अप्रैल 2014 में होने वाली अंडर ग्रेजुएट(यूजी) स्तर पर होने वाली परीक्षाओं के लिए पहली बार ऑनलाइन एडमिट कार्ड जारी करने की तैयारी में जुट गई है।
हजारों विद्यार्थियों को ऑनलाइन घर बैठे ही रोल नंबर जारी कर दिए जाएंगे। यह फैसला वार्षिक परीक्षाओं की तैयारी को लेकर हुई रिकंसीड्रेशन एग्जामिनेशन कमेटी की बैठक में यह फैसला लिया गया।
कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन(सीओई) प्रो.परविंदर सिंह की अगुवाई में हुई बैठक में फैसला लिया गया है कि पहली बार वार्षिक परीक्षाओं के प्रैक्टिकल होने से पहले ही विद्यार्थियों को पीयू की ओर से रोल नंबर जारी कर दिए जाएंगे।
5 मार्च के बाद डाउनलोड करें
सभी विद्यार्थी 5 मार्च के बाद पीयू वेबसाइट से रोल नंबर डाउनलोड कर सकेंगे। पीयू की अंडर ग्रेजुएट स्तर की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 8 मार्च से शुरू होंगी।
जानकारी अनुसार 5 मार्च से विद्यार्थी पीयू वेबसाइट से रोल नंबर देख तो सकेंगे,लेकिन उसका प्रिंट 16 मार्च को ही निकाल सकेंगे। जिन विद्यार्थियों को ऑनलाइन रोल नंबर किन्ही कारणों से नहीं मिल सकेगा उन्हें 22 मार्च को रोल नंबर बॉय हैंड जारी कर दिए जाएंगे।