फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'जिस पर रेप का आरोप, वह श्ाख्स ही नहीं'

Wed, 29 Jan 2014 09:01 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के मधु विहार इलाके में नौकरी दिलाने के नाम पर चलती कार में रेप के मामले में पीड़ित महिला के खिलाफ ही कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन


पुलिस की मानें तो मेडिकल रिपोर्ट में महिला के साथ रेप की पुष्टि नहीं हो पाई है। महिला के 164 के बयानों में भी विरोधाभास पाया गया है। जिन पर महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है, वह पुलिस की जांच में शामिल हैं और पूरा सहयोग कर रहे हैं।

दिल्ली में नौकरी के बहाने चलती कार में रेप

अधिकारियों की मानें तो पुलिसिया जांच महिला के खिलाफ ही जा रही है।

पूर्वी जिला के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक महिला ने आरोप लगाया कि उसके साथ चलती कार में रेप किया गया। मोबाइल कॉल डिटेल व अन्य सबूतों के आधार पर आरोपियों की लोकेशन वहां की नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चंद लम्हों की दोस्ती में उड़े होश, होटल में युवती से रेप

महिला ने जिस नाम के शख्स पर रेप का आरोप लगाया है, उस नाम का कोई शख्स है ही नहीं। यहां तक महिला ने जिस रंग की कार का जिक्र किया है, उस रंग की कार भी आरोपियों के पास नहीं है।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक जांच के बाद आरोप झूठे पाए गए तो महिला के खिलाफ कार्रवाई होना तय है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें