फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'कॉलेजों ने नहीं दिया डाटा, तो फिर बजट मिलना मुश्किल'

Sat, 04 Jan 2014 10:43 AM IST
ब्यूरो/ अमरउजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
यूनिवर्सिटी व कॉलेजों ने अगर डाटा नहीं दिया तो उन्हें राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान (रूसा) के तहत बजट जारी नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


अभी तक यूपी में बड़ी संख्या में यूनिवर्सिटी व कॉलेजों ने उच्च शिक्षण संस्थान के लिए हो रहे ऑल इंडिया सर्वेक्षण में अपना डाटा नहीं दिया है।

शुक्रवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए मानव संसाधन विकास मंत्रालय के अधिकारियों ने यह बात कही। एलयू की ओर से वीडियो कांफ्रेसिंग में प्रॉक्टर प्रो. मनोज दीक्षित मौजूद थे।

उन्होंने मानव संसाधन विकास मंत्रालय के अधिकारियों को आश्वासन दिया कि वह एलयू का संपूर्ण डाटा 10 जनवरी तक हर हाल में दे देंगे और तीन हफ्ते में सभी 122 कॉलेजों का डाटा उपलब्ध करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि अगर डाटा न दिया गया तो रूसा के तहत मिलने वाली मदद नहीं मिल पाएगी। डाटा में स्टूडेंट्स, टीचर, कर्मचारियों की संख्या, फेल-पास स्टूडेंट का ब्यौरा और कैम्पस में सुविधाओं आदि के बारे में विस्तृत जानकारी देनी है।

मालूम हो कि यूनिवर्सिटी व कॉलेजों से डाटा बीते सितंबर महीने से मांगा जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें