राष्ट्रीय-अंतराष्ट्रीय मुद्दों व सामाजिक सरोकारों पर आधारित पेंटिंग और
मूर्तियां नौ जनवरी से आर्ट्स कॉलेज में लगने वाले मेले में खरीदी जा सकती
हैं।
वह भी किफायती दरों में। मेले की औपचारिक तैयारियां पूरी हो गई हैं।
तीन दिनों तक चलने वाले मेले में कॉलेज छात्र-छात्राओं की ओर से बनाई हुई
तकरीबन 500 पेंटिंग व मूर्तियां मेले में लगाई जाएंगी।
कला
एवं शिल्प महाविद्यालय के प्राचार्य राजीव नयन ने बताया कि पिछले छह
वर्षों से कॉलेज में कला मेले का आयोजन हो रहा है।
वह भी लखनऊ
विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह के आसपास, जिसका उद्देश्य छात्र-छात्राओं
की ओर से बनाई गईं कलाकृतियों व पेंटिंग की बिक्री करना है, ताकि
कलाकारों को प्रोत्साहन मिले और कुछ आर्थिक मदद भी मिल सके।
इस वर्ष नौ
जनवरी से कला मेले का आयोजन किया जा रहा है। जो तीन दिनों तक चलेगा।
इस
बाबत एक लाख, 90 हजार रुपए का बजट बनाकर लखनऊ विश्वविद्यालय प्रशासन को
भेजा गया है। हालांकि, अभी प्रपोजल पास नहीं हुआ है, लेकिन उम्मीद है कि
आयोजन से पूर्व इसे पास कर दिया जाएगा।