पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा के परिणाम में इस बार 6.12 फीसदी का इजाफा हुआ है। प्रवेश परीक्षा में बैठने वाले 95.77 प्रतिशत अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए हैं। पिछले साल 89.65 फीसदी ही सफल घोषित हुए थे।
ग्रुप ‘ए’ में इलाहाबाद के प्रवीन कुमार पाठक ने टॉप किया है। दूसरे नंबर पर गोरखपुर के रत्नेश मिश्रा और तीसरे नंबर पर अलीगढ़ के गौरव शर्मा रहे। काउंसलिंग 29 मई से शुरू होगी।
तीन मई को हुई पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा का मंगलवार को परिणाम घोषित कर दिया गया। परिणाम संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद की वेबसाइट www.jeecup.org पर देख सकते हैं।
आए नतीजों के आधार पर प्रदेश के राजकीय, अनुदानित और निजी क्षेत्र के पॉलीटेक्निकों में चल रहे 44 डिप्लोमा, 13 पीजी डिप्लोमा एक पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा सहित कुल 58 पाठ्यक्रमों में दाखिला दिया जाएगा।
पॉलीटेक्निक में इस समय ग्रुप ‘ए’ में 1,12,673 तथा अन्य पाठ्यक्रमों में 13,062 सीटें हैं। सीधे सेकंड ईयर में दाखिले के लिए ग्रुप ‘के’ में 10,132 सीटें हैं।