फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दून विवि में अब ऑनलाइन अप्लाई भी, वेबसाइट लांच

Tue, 14 Apr 2015 12:28 PM IST
आफताब अजमत/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
दून विवि में नए सत्र की आवेदन प्रक्रिया 27 अप्रैल से शुरू होने जा रही है। पहली बार विवि की ओर से ऑनलाइन आवेदन का विकल्प भी दिया जा रहा है। नए सत्र में विवि में नए पाठ्यक्रमों में भी दाखिले किए जाएंगे। विवि ने सोमवार को नोटिफिकेशन जारी कर दिया।
विज्ञापन


दून विवि में आवेदन के लिए अब विवि से प्रॉस्पेक्ट्स मंगाने की बाध्यता खत्म हो गई है। नए सत्र की दाखिला प्रक्रिया के तहत विवि ने ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए नई वेबसाइट लांच की गई है।

विवि में 27 अप्रैल से ऑफलाइन और ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। सभी यूजी और पीजी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 21 जून को प्रवेश परीक्षा आयोजित कराई जाएगी। आवेदन पत्र 700 रुपये का होगा। जबकि उत्तराखंड निवासी एससी और एसटी छात्रों के लिए आवेदन पत्र का मूल्य 350 रुपये तय किया गया है।
विज्ञापन


ऑफलाइन आवेदन करने वाले छात्रों को केवल दून विवि के केदारपुरम स्थित परिसर में उपकुलसचिव डा. मंगल सिंह मंद्रवाल के पास ही प्रॉस्पेक्ट्स उपलब्ध होंगे।

इन नए कोर्स में भी कर सकते हैं आवेदन

दून विवि में नए सत्र से दो नए स्कूल ऑफ डिजाइन और स्कूल ऑफ फिजिकल साइंस शुरू किए गए हैं। स्कूल आफ डिजाइन के तहत विवि ने बैचलर ऑफ डिजाइन कोर्स की 30 सीटों पर आवेदन पत्र मांगे हैं, जिसका शुल्क 37 हजार रुपये प्रति सेमेस्टर है।

इसके अलावा स्कूल ऑफ फिजिकल साइंस के तहत पांच वर्षीय इंटिग्रेटेड एमएससी कोर्स शुरू किया गया है। इसके तहत पांच वर्षीय एमएससी फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ्स और कंप्यूटर साइंस में एडमिशन दिया जाएगा।

अगर छात्र तीन साल बाद कोर्स छोड़ना चाहेगा तो उसे तीन वर्षीय बीएससी ऑनर्स की डिग्री दे दी जाएगी। फिलहाल प्रति विषय 40 सीटों पर आवेदन मांगे गए हैं। इस कोर्स का शुल्क 25 हजार रुपये प्रति सेमेस्टर है।
विज्ञापन

एडमिशन से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियां

आवेदन पत्र बिक्री व ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ की तिथि : 27 अप्रैल 2015
ऑफलाइन आवेदन बिक्री की अंतिम तिथि : 1 जून 2015
ऑनलाइन व ऑफलाइन आवेदन की अंतिम तिथि : 8 जून 2015
500 रुपये विलंब शुल्क के साथ अंतिम तिथि : 15 जून 2015
प्रवेश परीक्षा की तिथि : 21 जून 2015
परिणाम की तिथि : 5 जुलाई 2015

यहां करें ऑनलाइन आवेदन : www.doonuniversity.org

कुलपति का कहना
नए सत्र की आवेदन प्रक्रिया के तहत छात्र 12वीं के बाद पांच वर्षीय इंटिग्रेटेड पाठ्यक्रमों में दाखिला ले सकते हैं। विवि में ऐसे तमाम कोर्स उपलब्ध हैं। हमने दूर दराज के छात्रों की सुविधा के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू की है।
-प्रो. वीके जैन, कुलपति, दून विवि
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें