सैन्य सेवाओं में जाने की बुनियाद माने जाने वाले नेशनल कैडेट कोर (एनसीसी) की प्रशिक्षण अवधि बढ़ा दी गई है।
छह साल पहले कोर्स की अवधि तीन वर्ष से घटाकर दो वर्ष की गई थी। कॉलेजों में दाखिला लेने वाले छात्र को प्रथम वर्ष में बी और द्वितीय वर्ष में सी प्रमाणपत्र मिल जाता था। लेकिन दो साल में प्रशिक्षण पूरा नहीं हो पा रहा था। ऐसे में कैडेट आगे जाते तो प्रशिक्षण की खामी सामने आ रही थी।
इसे देखते हुए एनसीसी मुख्यालय ने प्रशिक्षण अवधि फिर बढ़ा दी है। अब दो साल के बजाय तीन साल में कैडेट सी सर्टिफिकेट हासिल कर सकेंगे। यह परिवर्तन इसी सत्र से लागू होगा। माना जा रहा है कि इससे बेहतरीन कैडेट मिलेंगे।
ऐसे मिलेंगे प्रमाणपत्र
बी: पहले और दूसरे साल में कठिन प्रशिक्षण और कम से कम एक कैंप
सी: तीसरे साल में एक लोकल और एक राष्ट्रीय (रिपब्लिक डे, नेशनल इंटीग्रेशन कैंप आदि) कैंप
सेना में विशेष कोटा
एनसीसी का सी प्रमाणपत्र प्राप्त करने के बाद युवाओं के पास कई अवसर हैं। सेना में अधिकारी बनने के लिए विशेष कोटा है। सी प्रमाणपत्र धारी युवाओं को सीधे एंट्री मिलती है। इसके अलावा कई कारपोरेट कंपनियों में सिक्योरिटी अधिकारी की भर्ती भी एनसीसी प्रमाणपत्र के आधार पर बेहतरीन पैकेज पर होती है।
फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...