फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही: 350 छात्रों का भविष्य लगा दांव पर

Wed, 31 Dec 2014 11:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
नेशनल पीजी कॉलेज और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय की लड़ाई के बीच 350 छात्र-छात्राओं का भविष्य दांव पर लग गया है।
विज्ञापन


कॉलेज ने इन छात्रों के असाइनमेंट समय से जमा न होने पर इन्हें परीक्षा से वंचित कर दिया है। मंगलवार को इनमें से कुछ अभ्यर्थियों ने नेशनल पीजी कॉलेज में बने उप्र. राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय के अध्ययन केंद्र के समन्वयक डॉ. एएस शर्मा और प्राचार्य डॉ. एसपी सिंह से मुलाकात की।

छात्रों की समस्या सुनने के बाद डॉ. सिंह ने विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक और लखनऊ मंडल की क्षेत्रीय समन्वयक से संपर्क किया लेकिन उन्होंने असमर्थता जता दी।
विज्ञापन


इस बीच कॉलेज का कहना है कि विश्वविद्यालय ने अंतिम तिथि की कोई सूचना नहीं दी थी जिसके चलते ऐसा हुआ।

कॉलेज में चलने वाले विश्वविद्यालय के अध्ययन केंद्र पर लगभग 350 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय ने इनको दिए प्रॉस्पेक्टस में असाइनमेंट जमा करने की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर लिखी थी।

हालांकि इसे बाद में बढ़ाकर पहले 25 नवंबर और फिर 17 दिसंबर कर दिया गया। अधिकतर छात्रों ने अपने असाइनमेंट कॉलेज में बने अध्ययन केंद्र पर नवंबर में ही जमा कर दिए।
विज्ञापन

दर-दर भटक रहे स्टूडेंट्स

प्रिंसिपल ऑफिस पहुंचे वैभव, संतुष्टी, दीपिका, सहित अन्य छात्र-छात्राओं ने बताया कि उन्होंने अपने असाइनमेंट 21 नवंबर के पहले जमा कर दिए। लेकिन कॉलेज ने इसे क्षेत्रीय केंद्र पर जमा नहीं किया।

जब छात्रों ने अपने एडमिट कार्ड विश्वविद्यालय की वेबसाइट से डाउनलोड करने शुरू किए तो उस पर नॉट अलाउड आने लगा। अब ये छात्र परीक्षा के लिए कॉलेज के चक्कर लगा रहे हैं। कुछ छात्रों की परीक्षा छूट चुकी है तो कुछ की 1 से 3 दिसंबर के बीच शुरू होनी है।

कॉलेज पर लापरवाही का आरोप लगा रहे छात्रों ने बताया कि विश्वविद्यालय ने भी छात्रों के साथ शुरू से ही खिलवाड़ किया। पीजीडीएमएम के छात्र इंद्रेश प्रताप सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय ने उन्हें स्टडी मैटीरियल ही नहीं भेजा।

एक तरफ तो इन छात्रों को विश्वविद्यालय ने असाइनमेंट जमा न होने की बात कहते हुए परीक्षा से वंचित कर दिया गया है और दूसरी तरफ उनको एडमिट कार्ड पर सेंटर अलॉट है। छात्रों के एडमिट डाउनलोड करने पर उसमें नॉट अलाउड लिखा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें