फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुड न्यूज, पीयू से अब इवनिंग शिफ्ट में करें एमबीए

Sat, 28 Mar 2015 04:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) के प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी बिजनेस स्कूल (यूबीएस) में अगले सत्र से मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन फॉर एग्जीक्यूटिव्स कोर्स शुरू करने की तैयारी है। पीयू की 16 दिसंबर 2014 को हुई सिंडीकेट बैठक ने प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। अब 29 मार्च को पीयू सीनेट की बैठक में इसे मंजूरी मिलने के बाद आगामी सत्र से कोर्स शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


कुछ साल पहले यूबीएस में एमबीए एग्जीक्यूटिव्स कोर्स को इवनिंग में बंद कर दिया गया था, लेकिन इंडस्ट्री और अन्य प्रोफेशनल्स की डिमांड पर इसे फिर से शुरू किया जाएगा। दो साल का एमबीए एग्जीक्यूटिव कोर्स सेमेस्टर सिस्टम के तहत होगा। कोर्स की फीस प्रति सेमेस्टर 40 हजार रुपये होगी। एमबीए कोर्स में सिर्फ 30 सीटों पर दाखिला दिया जाएगा।

सीमित सीटों के कारण दाखिले के लिए कड़ा कंपटिशन रहने की उम्मीद है। कोर्स में दाखिले के लिए पीयू प्रशासन एंट्रेंस टेस्ट आयोजित करेगा। मेरिट के लिए 85 फीसदी वेटेज लिखित परीक्षा, 7.5 फीसदी अंक ग्रुप डिस्कशन और 7.5 फीसदी अंक पर्सनल इंटरव्यू के तय किए गए हैं।
विज्ञापन

हर रोज तीन घंटे लगेंगी क्लास

एमबीए कोर्स की क्लास सोमवार से शनिवार तक यूबीएस में लगेंगी। कक्षाएं शाम 6.15 से 9.15 बजे तक लगेंगी। प्रत्येक विषय के लिए हफ्ते में तीन घंटे अनिवार्य होंगे। एमबीए कोर्स में 1.5 घंटे का सेमिनार कोर्स भी अनिवार्य होगा।

7 को प्रोफेसर पद पर प्रमोशन
29 मार्च को होने वाली पीयू सीनेट की बैठक में पीयू स्थित स्कूल ऑफ कम्युनिकेशनल स्टडीज (जर्नलिज्म डिपार्टमेंट) में डॉ. अर्चना आर सिंह, पॉलिटिकल साइंस डिपार्टमेंट में डॉ. पंपा मुखर्जी, इकोनोमिक्स डिपार्टमेंट में डॉ. सत्या प्रसाद, इवनिंग स्टडी में डॉ. नीरज शर्र्मा, सुमन मक्कड़ और यूसोल में डॉ. हर्ष गंधार को कैरियर एडवांसमेंट स्कीम के तहत एसोसिएट प्रोफेसर (स्टेज-4) से प्रोफेसर (स्टेज-5) पर तरक्की दिए जाने पर भी मुहर लगेंगी। 25 जनवरी 2015 को सिंडीकेट ने पहले ही इन लोगों को प्रोफेसर पद पर प्रमोट करने के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी है।
विज्ञापन

इन प्रस्तावों पर भी लग सकती है मुहर

मेरिट कम मींस लोन सबसिडी स्कीम के तहत परिवार की आय सालाना 2 लाख से बढ़ाकर 4.80 करने का फैसला।सेक्टर-25 पीयू साउथ कैंपस में लड़कियों के हॉस्टल के लिए 18 करोड़ के बजट को मंजूरी।बीकॉम और बीबीए सेमेस्टर सिस्टम के तहत इंटरनल असेसमेंट को 20 फीसदी से 10 फीसदी करने का प्रस्ताव।पीयू एफिलिएटेड प्राइवेट एडेड कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 1925 पदों को भरने की अनुमति का प्रस्ताव।डीसीडीसी प्रो.नवल किशोर की एक्टेंशन पर भी सीनेट में लगेगी मुहर।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें