फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलयू स्टूडेंट्स को ऑनलाइन मिलेंगे प्रवेशपत्र

Tue, 19 Nov 2013 01:02 AM IST
अाशीष कुमार त्रिवेदी/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ विश्वविद्यालय में परीक्षा से जुड़े सभी कार्य अब ऑनलाइन होंगे। सोमवार को लखनऊ विश्वविद्यालय में प्रतिकुलपति प्रो. एसके सेन गुप्ता की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह फैसला लिया गया।
विज्ञापन


ऑनलाइन करने की प्रक्रिया दो चरणों में होगी। पहले चरण में स्नातक कक्षाओं की मार्च 2014 में होने वाली वार्षिक परीक्षा से डिग्री कॉलेज व एलयू के सभी स्टूडेंट को ऑनलाइन प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे।

कॉलेज को केवल उतने ही परीक्षा फॉर्म जारी किए जाएंगे जितने स्टूडेंट उसके यहां पंजीकृत हैं। इसके अलावा एलयू में वाई-फाई की सुविधा पूरे कैंपस में होगी।

बैठक में परीक्षा व प्रवेश से जुड़े सभी कार्यों को वर्ष 2015 तक हर हाल में ऑनलाइन करने के निर्देश दिए गए। इसके बाद स्टूडेंट को डिग्री पाने के लिए भी विश्वविद्यालय के चक्कर नहीं काटने होंगे।
विज्ञापन


स्टूडेंट को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसके बाद उसे टोकन इश्यू करके तय समय में डिग्री दे दी जाएगी। इसके अलावा मार्कशीट की कोई गलती दूर करवाने व माइग्रेशन का सर्टिफिकेट लेने के लिए भी वह घर से बैठे ऑनलाइन आवेदन कर सकेगा।

इसके लिए एलयू से संबद्ध सभी 134 डिग्री कॉलेजों को जल्द ही लॉगिन व पासवर्ड की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। एलयू द्वारा दिए गए लॉगिन व पासवर्ड से ही सभी कॉलेजों से पत्राचार किया जाएगा।

उन्हें विश्वविद्यालय में आदेश लेने के लिए भी चक्कर नहीं काटने होंगे। उनकी शिकायतों का निस्तारण भी ऑनलाइन ही होगा। फिलहाल एलयू प्रशासन के इस फैसले से स्टूडेंट को बड़ी राहत मिलेगी।

हालांकि एलयू प्रशासन ने दिसंबर में शुरू होने वाली सेमेस्टर परीक्षाओं से ही स्टूडेंट को ऑनलाइन प्रवेश पत्र देने की व्यवस्था करने की घोषणा की थी। मगर वह समय रहते कॉलेजों के ऑन लाइन फॉर्म नहीं भरवा पाया।

विवि के अधिकारियों का कहना है कि व्यवस्था को लागू करने से पहले जो होमवर्क होना चाहिए था वह नहीं हो पाया। लेकिन अब ऑनलाइन सिस्टम को चरणबद्ध तरीके से लागू करने की योजना बना ली गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें