फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटर कॉलेजों में समान पाठ्यक्रम से होगी पढ़ाई

Mon, 07 Jul 2014 08:45 AM IST
प्रद्धुम्न उपाध्याय/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड से संबद्ध महानगर के इंटर कॉलेजों में छठवीं से 12वीं तक अब एक समान पढ़ाई होगी। सभी स्कूलों में पाठ्यक्रम एक साथ शुरू किया जाएगा। यहां तक की छमाही और सालाना परीक्षाओं के लिए प्रत्येक विषय की परीक्षा का दिन (डेटशीट) भी सभी इंटर कालेजों में एक समान तय किया जाएगा।
विज्ञापन


एक समान पढ़ाई केलिए जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय की पहल से समान पाठ्यक्रम तय किया गया है। महीनेवार पढ़ाए जाने वाले चैप्टर और गतिविधियां तय की जाएंगी।

डीआईओएस राजसिंह यादव ने जिले के सभी 114 इंटर और 86 हाईस्कूलों के प्रिंसिपल की सुशीला इंटर कॉलेज में आठ जुलाई को बैठक बुलाई है। बैठक में डीआईओएस की ओर से समान पाठ्यक्रम लागू किया जा सकता है।
विज्ञापन


बैठक में बोर्ड रिजल्ट में सुधार, शैक्षिक गतिविधियों सहित अन्य मुद्दों पर मंथन होगा। इसे जीजीआईसी और सेठ मुकुंद लाल इंटर कालेज के प्रधानाचार्यों ने तैयार किया है।

अभी तक कॉलेजों में बोर्ड से निर्धारित एक समान सिलेबस तो लागू हैं, लेकिन कॉलेजों में उसे मन-मुताबिक पूरा किया जाता है। हर कॉलेज में पढ़ाई, टेस्ट और हॉफ ईयरली परीक्षाएं भी अलग-अलग तारीख पर होगी है।

इससे सत्र केलेट होने और समय से सिलेबस पूरा होने की समस्या खड़ी होती है। जीजीआईसी की प्रिंसिपल सुधारानी कटियार ने बताया कि समान पाठ्यक्रम चलने से सभी कार्य समय से निपटेंगे। इससे शैक्षिक व्यवस्था में सुधार के साथ छात्रों को भी लाभ होगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें