फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभी तक बीकॉम में प्रवेश नहीं मिला है तो पढ़ें ये खबर

Thu, 09 Jul 2015 03:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
एलयू ने बीकॉम सेल्फ फाइनेन्स की रिक्त बची सीटों के लिए सलेक्टेड और वेटिंग लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट के प्रवेश 10 जुलाई को होंगे। इसी दिन पहली लिस्ट के छूटे हुए अभ्यर्थियों को भी प्रवेश का एक और मौका दिया जाएगा।
विज्ञापन


प्रवेश समन्वयक प्रो. राजकुमार सिंह ने बताया कि 10 जुलाई को सुबह 9.30 से 10.30 बजे तक पहली लिस्ट के छूटे हुए अभ्यर्थियों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन का अवसर दिया जाएगा।

इसके बाद 10.30 से दोपहर 1:30 बजे तक सेलेक्टेड लिस्ट में शामिल ओपन, ओबीसी, एससी व एसटी सभी श्रेणियों के अभ्यर्थियों का एक साथ वेरिफिकेशन होगा।

इनमें सीटें रिक्त रहने की स्थिति में वेटिंग लिस्ट में शामिल अभ्यर्थियों का वेरिफिकेशन दोपहर 2 से शाम 4 बजे तक किया जाएगा। अभ्यर्थियों को अपने साथ आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट, ओरिजनल हाईस्कूल व इंटर की मार्कशीट व सर्टिफिकेट, कैटेगरी, सब कैटेगरी, स्पोर्ट्स, एनसीसी, इन्कम, कैरेक्टर और ट्रांसफर सर्टिफिकेट व इनकी फोटोकॉपी के साथ दो पासपोर्ट फोटोग्राफ लाने होंगे।
विज्ञापन


प्रवेश समन्वयक प्रो. राजकुमार ने बताया कि ओपन कैटेगरी में 77, ओबीसी में 36 और एससी में 37 सीटें उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

महिला कॉलेज में पहली लिस्ट के दाखिले आज भी

महिला विद्यालय पीजी कॉलेज में बीकॉम प्रथम वर्ष के लिए बुधवार से काउंसलिंग शुरू हुई। पहले दिन 85 अभ्यर्थियों ने काउंसलिंग में हिस्सा लिया।

प्राचार्या डॉ. सुप्रभा वी. सहाय ने बताया कि पहली लिस्ट की काउंसलिंग बृहस्पतिवार को भी जारी रहेगी। इसमें सीटें रिक्त रहने की स्थिति में 9 जुलाई को ही पहली वेटिंग लिस्ट जारी की जाएगी।

जिन अभ्यर्थियों ने काउंसलिंग करा ली है उनको फीस का बैंक ड्रॉफ्ट कॉलेज के सुविधा केंद्र पर जमा करना होगा जिसके बाद फीस का वाउचर दिया जाएगा।

8 और 9 जुलाई को जिनका भी प्रवेश होगा उन्हें 15 जुलाई तक अपना बैंक खाता खुलवाकर उसकी पासबुक की स्वप्रमाणित छायाप्रति छात्रा को सुविधा केंद्र में जमा करनी होगी। कॉलेज के प्रवक्ता डॉ. अमित पुरी ने बताया कि बीएससी व बीए की मेरिट लिस्ट 9 जुलाई को दोपहर 2 बजे जारी की जाएगी। संशोधन के बाद बीएससी की काउंसलिंग 13 से व बीए की 15 जुलाई से होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें