फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचपीयू ने जारी किया हॉस्टल आबंटन का शेडयूल

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के चीफ वार्डन कार्यालय ने नए शैक्षणिक सत्र के लिए छात्रावास आवंटन की प्रक्रिया का शेडयूल जारी कर दिया है। एक जुलाई से विवि की वेबसाइट पर इसके फार्म उपलब्ध हो जाएंगे।
विज्ञापन


एमए, एमएससी, एलएलबी, एमबीए, एमटीए, एमसीए, बीएड प्रथम तृतीय और छटे सेमेस्टर के छात्र और पीएचडी कोर्स के छात्र अपने विभागों के माध्यम से आवेदन करना होगा।

चीफ वार्डन प्रो. एसएस कौशल ने कहा कि फार्म में हर तरह की मांगी गई जानकारी को भरने के साथ ही छात्र को दो पासपोर्ट साइज फोटो फार्म में लगाया जाना और इसे विभाग के चेयरमैन से सत्यापित करवाना जस्रूरी होगा।
विज्ञापन

Trending Videos

16 जुलाई तक चीफ वार्डन कार्यालय में देने होंगे फार्म

फार्म के साथ हिमाचली प्रमाण पत्र, शपथ पत्र के साथ दस दिनों के भीतर चीफ वार्डन कार्यालय में जमा करवाना होगा। प्रवेश से दस दिनों के भीतर अधिकतम 16 जुलाई तक फार्म चीफ वार्डन कार्यालय में पहुंच जाने चाहिए।

उन्होंने कहा कि जमा फार्म के आधार पर पात्र पाए जाने वाले छात्रों को मेरिट के आधार पर छात्रावास आवंटित किए जाएंगे। छात्रावासों का आवंटन 21 और 22 जुलाई को किया जाएगा।

वार्डन कमेटी द्वारा छात्रावास आवंटित किए जाने के बाद छात्र को मेस फीस और निर्धारित छात्रावास शुल्क जमा करवाने होंगे। इसे जमा न करवाने पर सीट खाली मान कर मेरिट सूची में शामिल अगले छात्र को आवंटित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

641 सीटें है उपलब्ध

एचपी विश्वद्यालय के चीफ वार्डन प्रो. एसएस कौशल ने बताया कि विश्वविद्यालय के 14 छात्रावासों में कुल 593 लड़कों, 1048 छात्राओं के  लिए जगह उपलब्ध है।

इनमें से 391 छात्राएं और 250 छात्र आउटगोइंग है। इसलिए छात्रावासों में नए सत्र के लिए सिर्फ 641 सीटों का आवंटन ही होगा। छात्रावास के लिए छात्रों को 3560 वार्षिक शुल्क और 3000 मेस सिक्योरिटी के रूप में अदा करना होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें