फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीयूः 4 साल का रह सकता है बीटेक कोर्स

विज्ञापन
विज्ञापन
लंबे इंतजार के बाद जब डीयू प्रशासन चार साल का डिग्री प्रोग्राम लेने के लिए तैयार हो गई तो बीटेक के छात्रों ने इसे गलत कदम करार देते हुए धरना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


उनके धरने प्रदर्शन को देखते हुए और काफी विचार के बाद यूजीसी ने रविवार को डीयू को बीटेक कोर्स को चार साल का जारी रखने की अनुमति दे दी है। यूजीसी ने कहा है कि डीयू पहले से ही बीटेक कोर्स में पढ़ रहे छात्रों का चार साल का पाठ्यक्रम जारी रखे।

यूजीसी की बीटेक कोर्स को जारी रखने की अनुमति केवल पुराने छात्रों के लिए है। 2014-15 में एडमिशन लेने वाले छात्रों का एडमिशन इस कोर्स में नहीं होगा बल्कि बीएससी के तीन वर्षीय डिग्री प्रोग्राम के तहत होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीयू को करना है आख‌िरी फैसला

डीयू के वो छात्र जिन्होंनें 2013-14 में चार साल के बीटेक कोर्स में दाखिला लिया था वो नहीं चाहते कि उनका कोर्स भी तीन साल का बीएससी कोर्स बनकर रह जाए इसलिए वो शनिवार सुबह से मानव संसाधन विकास मंत्रालय के बाहर धरना दे रहे थे।

उनकी ये मांग थी कि बीटेक के कोर्स को और उसकी पठन सामग्री को वैसे ही रहने दी जाए। आज जब यूजीसी का निर्णय तो छात्र काफी खुश नजर आए।

अब देखना तो ये है कि क्या डीयू यूजीसी की अनुमति स्वीकार करते हुए बीटेक का कोर्स 4 साल का ही रहने देगी या उसे भी बीएससी में बदल देगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें