प्रदेश विश्वविद्यालय और इससे संबद्ध कॉलेजों में बीबीए कोर्स की पांचवें सत्र की रेगुलर, पहले और तीसरे सत्र की रि-अपीयर परीक्षाएं 16 अक्तूबर से होंगी। इनके लिए बिना लेट फीस फार्म भरने की अंतिम तारीख 31 अगस्त है।
इसके बाद जमा होने वाले परीक्षा फार्म पर लेट फीस वसूली जाएगी। रेगुलर छात्रों के लिए परीक्षा फार्म संबंधित कॉलेज प्राचार्य और निदेशक को भेजे हैं। रि-अपीयर परीक्षा के लिए फार्म विवि के पूछताछ केंद्र पर उपलब्ध करवाए गए हैं। साथ ही ये वेबसाइट www.hpuniv.in से भी डाउनलोड किए जा सकते है।