फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गजब मशीन, सुपरफास्ट तरीके से काटेगी घास

Sat, 19 Jul 2014 07:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञान ज्योति ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूटस के मैकेनिकल विभाग के विद्यार्थियों ने ट्रैक्टर की तरह बैठकर घास काटने की सस्ती मशीन बनाई है। मशीन की रोचक बात यह है कि इसमें 110 सीसी का इंजन प्रयोग किया गया है।
विज्ञापन


यह मार्केट में औसतन एक लाख रुपये तक की कीमत पर मिलती है। जबकि मशीन बनाने पर सिर्फ 18 हजार रुपये खर्च आते हैं। मैकेनिकल विभाग के हेड इंजीनियर गुरप्रीत सिंह की अगुवाई वाली टीम ने मशीन को तैयार किया है।

टीम में वजिंदर सिंह, अंकित बिश्नोई, साहिल गहलोत, रोहित गुप्ता, सत्यन पटियाल एवं नंदन कुमार शामिल रहे। विद्यार्थियों के मुताबिक हाथ से चलाने वाली मशीनों से बड़े पार्कों में घास काटने में अधिक समय लगता। बल्कि लेबर भी अधिक लगती है।
विज्ञापन


लेकिन इस मशीन के माध्यम से काम करने वालों को राहत रहेगी। लेबर भी कम लगेगी। ड्राइवर ही इस मशीन पर बैठकर आसानी से घास काट सकता है। मशीन का कटर 24 इंच चौड़ा है। जो एक समय में काफी घेरा कवर करता है। इसकी स्पीड भी एक मीटर प्रति सेकेंड है।

ग्रुप के चेयरमैन जेएस बेदी ने विद्यार्थियों को उनकी इस उपलब्धि के लिए बधाई दी। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों को इस संबंध में सारी टेक्निकल एवं वित्तीय सहायता ज्ञान ज्योति ग्रुप द्वारा ही दी गई थी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें