फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डूसू : अंतिम दौर में एबीवीपी का टिकट घमासान

Mon, 31 Aug 2015 07:45 AM IST
बृजेश सिंह/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय में छात्रसंघ (डूसू) में प्रचार के साथ टिकट की दावेदारी को लेकर शह-मात का खेल अंतिम दौर में पहुंच गया है।
विज्ञापन


आम आदमी पार्टी की यूथ विंग सीवाईएसएस के उम्मीदवारों की घोषणा के बाद अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) में भी अंतिम चार नामों पर मुहर लगाने की दौड़ तेज हो गई है।

सफलता की हैट्रिक लगाने को बेताब एबीवीपी इस बार जाट-गुर्जर व छात्रों के साथ यादव कार्ड खेलने की तैयारी कर रही है। सूत्रों की मानें तो संगठन की ओर से अंतिम पांच नामों पर सहमति बन चुकी है।
विज्ञापन

 
इनमें दो गुर्जर उम्मीदवार सतेन्द्र अवाना, सन्नी डेढ़ा के साथ अंजलि राणा का नाम तय हो चुका है। अंजलि एबीवीपी की ओर से छात्रा व जाट उम्मीदवार की भूमिका में होगी।

निखिल यादव की चौथे नाम पर दावेदारी

चौथे उम्मीदवार के तौर पर संगठन की ओर से चौंकाने वाला नाम निखिल यादव का है। हालांकि, निखिल के नाम पर अभी चुनाव समिति की अंतिम मुहर नहीं लगी है।  

एबीवीपी की चुनाव समिति की पहली बैठक में संभावित 16 उम्मीदवारों की सूची को आधा कर दिया है। सूत्र बताते हैं कि शनिवार देर रात तक चली इस बैठक में चुनाव समिति ने एमए. बुद्धिस्ट स्टडीज के छात्र सतेन्द्र अवाना (गुर्जर), लॉ फैकल्टी के छात्र सन्नी डेढ़ा (गुर्जर), लक्ष्मीबाई कॉलेज में प्रथम वर्ष की छात्रा अंजलि राणा (जाट) के नाम पर लगभग अंतिम सहमति बन चुकी है।

चौथे उम्मीदवार के तौर पर संगठन कैम्पस लॉ सेंटर के छात्र निखिल यादव के साथ-साथ छतरपाल यादव व पंकज शर्मा के नाम पर माथापच्ची जारी है। हालांकि, सूत्र बताते हैं कि इस दौड़ में निखिल यादव का नंबर लगने जा रहा है।
विज्ञापन

गुर्जर और जाट के साथ यादव फैक्टर

क्षेत्र की बात करें तो सतेन्द्र व निखिल का संबंध यूपी के ग्रेटर नोएडा, नोएडा से है। वहीं, अंजलि व सन्नी दिल्ली के हैं। संगठन के सूत्रों के अनुसार अंतिम आठ की सूची में शामिल छतरपाल यादव गुडगांव व पंकज शर्मा लोनी के हैं।

जबकि चंदन सिंह पूर्वी दिल्ली सोनिया विहार से है और एमए बुद्धिस्ट स्टडीज में अध्ययनरत हैं। सूत्र बताते हैं कि चंदन को प्रचार अभियान में बैठ जाने को कह दिया है।

इसी तरह दक्षिणी परिसर में संगठन कार्यकर्त्ता प्रशांत मिश्रा और तन्वी मनचंदा भी अंतिम आठ में थी मगर अब उन्हें भी मना कर दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें