फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीएसयू : यूजी की दाखिला प्रक्रिया आज से शुरू

Thu, 18 Jun 2015 01:21 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (सीसीएसयू) से संबद्ध कॉलेजों में व्यावसायिक व परंपरागत कोर्सों में दाखिले के लिए बृहस्पतिवार से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो रही है।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय के मुताबिक इस बार चार मेरिट लिस्ट जारी होंगी। पांचवीं लिस्ट जरूरत पड़ने पर ही निकाली जाएगी। पहली कट ऑफ लिस्ट 10 जुलाई को जारी की जाएगी। 27 जुलाई तक प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।

ग्रेटर नोएडा के कुमारी मायावती राजकीय महिला महाविद्यालय, मिहिर भोज डिग्री कॉलेज समेत नॉलेज पार्क के 35 से अधिक निजी कॉलेजों में बीए, बीएससी, बीकॉम, बीएएलएलबी, बीबीए, बीसीए समेत अन्य कोर्सों में 6 हजार से अधिक सीटों पर एडमिशन होंगे।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय ने दाखिले के लिए छात्रों को 5 जुलाई तक ऑनलाइन फॉर्म भरने का मौका दिया है। फॉर्म भरते समय छात्रों को कुछ महत्वपूर्ण बातों पर ध्यान रखना जरूरी होगा।

इस बार यूनिवर्सिटी ने एक मोबाइल नंबर पर दो रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरने के विकल्प दिए हैं। जिस पर मेरिट लिस्ट समेत दाखिले की सारी सूचना मेसेज के माध्यम से मोबाइल पर मिलेगी। यह बदलाव साइबर कैफे के फर्जीवाडे़ को रोकने के लिए किया गया है।

रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरते वक्त छात्रों के पास अधिकतम 9 कॉलेज चुनने का विकल्प रहेगा। इसके अलावा एक छात्र 100 रुपये वाले 3 ई-कूपन ही खरीद सकेगा। एक कूपन पर तीन कॉलेज चुनना होगा।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें