फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयू: Bsc प्रथम वर्ष का रिजल्ट घोषित, यहां देखें

Mon, 07 Jul 2014 11:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी प्रशासन ने रविवार को बीएससी जनरल प्रथम वर्ष का रिजल्ट घोषित किया। पीयू कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन प्रो. परविंदर सिंह के अनुसार बीएससी प्रथम वर्ष का पास प्रतिशत 51.88 फीसदी रहा। परीक्षा में कुल 9315 स्टूडेंट अपीयर हुए, जिसमें से 4832 पास हुए।
विज्ञापन


रिजल्ट को पीयू की वेबसाइट पर देखा जा सकता है। प्रो. सिंह के अनुसार स्वामी परमानंद महाविद्यालय मुकेरियां (होशियारपुर) की छात्रा दलजीत कौर ने पीयू में टॉप किया। गुरु नानक गर्ल्स कालेज फॉर गर्ल्स श्री मुक्तसर साहिब की स्वाति दूसरे, गवर्नमेंट कालेज फॉर गर्ल्स लुधियाना की सरबजीत कौर तीसरे स्थान पर रहीं।

डीएवी कालेज अबोहर की आयुषी सिंगला चौथी, लुधियाना स्थित गवर्नमेंट कालेज फॉर गर्ल्स की राजवीर कौर और जेसीडीएवी कालेज दसुआ (होशियारपुर) के सुखविंदर सिंह संयुक्त रूप से पांचवें स्थान पर रहे।
विज्ञापन


2267 स्टूडेंट्स ने दिया एमएड का एंट्रेंस
पंजाब यूनिवर्सिटी में रविवार को पंजाब यूनिवर्सिटी में एमएड (रेगुलर), विभिन्न कालेज और पीयू के पत्राचार विभाग (यूसोल) में एमएड की सीटों पर दाखिले के लिए एंट्रेंस टेस्ट हुआ।

पीयू कैंपस के एग्जाम सेंटर में 2267 स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी। पीयू कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन प्रो. परविंदर सिंह के अनुसार 2546 स्टूडेंट्स ने एमएड एंट्रेंस के लिए आवेदन किया था। परीक्षा में विद्यार्थियों की उपस्थिति 89.04 फीसदी रही।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें