शहर के सरकारी और प्राइवेट कालेज में बीकॉम की यूटी पूल की सभी सीटें भर गई हैं। सोमवार को बीकॉम एडमिशन के आखरी दिन पीयू स्थित डिपार्टमेंट ऑफ इवनिंग की 70 सीटों पर दाखिला दिया जाएगा। सुबह 9 बजे से 1 बजे तक 1 से 600 रैंक वालों को बुलाया गया है। दोपहर 2 बजे 3 जुलाई को जनरल पूल के तहत रिजर्व कैटेगरी की बची 28 सीटों पर दाखिला दिया जाएगा।
रविवार को यूटी पूल में जनरल कैटेगरी के तहत 1601 से 2600 रैंक वालों को काउंसिलिंग के लिए बुलाया था। यूटी पूल में जनरल कोटे के तहत रविवार को सिर्फ दो कालेज सेक्टर-45 स्थित देव समाज कालेज फॉर वुमन की 40 और सेक्टर-26 स्थित गुरु गोबिंद सिंह कालेज फॉर वुमन की 58 खाली सीटों के लिए काउंसिलिंग शुरू हुई। देव समाज फॉर वुमन में बीकॉम सीट पर आखरी दाखिला 1785 रैंकिंक पर 85.6 कट ऑफ पर रुक गई।
उधर, गुरु गोबिंद सिंह कालेज फॉर वुमन में आखरी एडमिशन 1859 रैंक पर 84.4 परसेंटाइल पर खत्म हुई। बीकॉम एडमिशन के को-ऑडिनेटर प्रो.आरके गुप्ता ने बताया कि यूटी कोटे में जनरल कैटेगरी में कुल 1352 सीटों पर दाखिला दिया गया है। गुरु गोबिंद सिंह कालेज फॉर वुमन में 84.4 पर आखरी सीट भरी गई।