फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: LT शिक्षक भर्ती का रिजल्ट जारी, यहां देखें...

Sat, 30 Jan 2016 11:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
लंबे इंतजार के बाद सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा का रिजल्ट शनिवार देर शाम जारी कर दिया गया। हाईकोर्ट के आदेश के बाद उत्तराखंड प्राविधिक शिक्षा परिषद ने 90 फीसदी पदों के लिए परिणाम घोषित किया है। अब पहले चरण में 1500 अभ्यर्थियों को एक महीने के भीतर नियुक्ति मिल सकेगी।
विज्ञापन


शिक्षा विभाग की ओर से सहायक अध्यापक (एलटी) के 3089 पदों के लिए साल 2014 में विज्ञप्ति जारी की गई थी। इसके लिए प्रदेश भर से करीब 60 हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था।

प्राविधिक शिक्षा परिषद की ओर से 29 मार्च 2015 को लिखित परीक्षा आयोजित कराई गई, लेकिन राज्य आंदोलनकारियों को नौकरी में 10 फीसदी आरक्षण का मामला कोर्ट में विचाराधीन होने की वजह से परीक्षा के कई माह बाद भी रिजल्ट जारी नहीं किया गया। बाद में एक अभ्यर्थी की याचिका पर हाईकोर्ट ने 10 फीसदी पदों पर रिजल्ट छोड़ते हुए 90 फीसदी पर 30 जनवरी तक परिणाम घोषित करने के आदेश दिए।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

बोर्ड की साइट पर देखें पर‌िणाण

प्राविधिक शिक्षा परिषद के सचिव हरि सिंह ने कहा कि कोर्ट के आदेश का पालन करते हुए तय समय पर रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। इसे विभाग की वेबसाइट में देखा जा सकता है।

यहां देखें र‌िजल्ट- http://ubter.in/RESULTS/RESULT.ASPX

इनका है कहना
पहले चरण में 1500 अभ्यर्थियों को नियुक्ति दी जानी है। चयनित अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्र और चरित्र सत्यापन आदि की जांच में करीब एक महीने का समय लग सकता है।
-राकेश कुंवर, शिक्षा निदेशक
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें