हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड से वर्ष 2009 में मैट्रिक और जमा दो की नियमित और प्राईवेट परीक्षाओं में फेल परीक्षार्थियों को बोर्ड ने राहत दी है। मार्च 2009 में यदि परीक्षार्थियों ने प्रैक्टिकल परीक्षा पास की है और थ्योरी में फेल हो गए हैं तो अब उन्हें प्रैक्टिकल देने की आवश्यकता नहीं होगी।
राज्य मुक्त विद्यालय से मैट्रिक और जमा दो की थ्योरी परीक्षा पास करने पर प्रैक्टिकल में 2009 में हासिल अंकों को ही जोड़ा दिया जाएगा। इसके अलावा जिन परीक्षार्थियों के वार्षिक परीक्षा प्रमाण पत्रों में सरनेम नहीं है। उनके नाम के आगे कोर्ट के आदेशों पर सरनेम भी जुड़ जाएगा।