फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब 10वीं पास को भी मिलेगी IIT में एंट्री

Thu, 04 Dec 2014 01:16 PM IST
आफताब अजमत/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (आईआईटी) में 10वीं के बाद प्रवेश पाने को एक सुनहरा मौका है। 10वीं बाद पॉलिटेक्निक डिप्लोमा करने वाले अभ्यर्थी जेईई मेंस के जरिए आईआईटी में प्रवेश पा सकते हैं।
विज्ञापन


सीबीएसई ने इससे जुड़ी ताजा जानकारी बोर्ड वेबसाइट पर अपलोड कर दी है। जेईई मेंस आवेदन प्रक्रिया के तहत छात्र 18 दिसंबर तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

मेंस के लिए 10वीं के बाद पॉलिटेक्निक डिप्लोमा धारक या अंतिम वर्ष के छात्र भी अप्लाई कर सकते हैं। इसे क्लीयर करने के बाद उन्हें शीर्ष 1.5 लाख अभ्यर्थियों में जगह बनाकर जेईई एडवांस के लिए क्वालिफाई करना होगा। इसके लिए उन्हें पॉलिटेक्निक में 75 फीसदी अंक या पॉलिटेक्निक बोर्ड परिणाम के टॉप 20 परसेंटाइल में जगह बनानी होगी।

खास बात यह है कि डिप्लोमा होल्डर्स को सीबीएसई से जेईई मेंस रैंक नहीं दी जाएगी। ऐसे में वह एनआईटी या दूसरे तकनीकी संस्थानों में इस आधार पर दाखिला नहीं पा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑफलाइन से जा सकते हैं ऑनलाइन

जेईई मेंस केलिए जो अभ्यर्थी ऑफलाइन मोड में परीक्षा का विकल्प भर चुके हैं और परीक्षा ऑनलाइन देना चाहते हैं तो बोर्ड उन्हें ऑनलाइन मोड में ट्रांसफर कर देगा। लेकिन ऑनलाइन विकल्प भरने के बाद ऑफलाइन में जाने का मौका नहीं मिलेगा।

मॉक टेस्ट से करें प्रैक्टिस
जेईई मेंस देने जा रहे अभ्यर्थियों को बोर्ड तैयारी का रास्ता भी दिखाएगा। सीबीएसई जेईई मेंस की वेबसाइट पर मॉक टेस्ट मुहैया कराएगा। बीते वर्षों के प्रश्न पत्र भी अपलोड किए जाएंगे।

इसका फायदा ऑनलाइन के साथ ही ऑफलाइन मोड में वाले अभ्यर्थी भी उठा सकेंगे। जेईई मेंस ऑफलाइन चार अप्रैल 2015 और ऑनलाइन दस और 11 अप्रैल 2015 को होगा।

इस बार छात्रों को बोर्ड परीक्षा के बाद तैयारी का कम वक्त लगेगा, लेकिन बोर्ड से मुहैया मॉक टेस्ट और पुराने प्रश्न पत्र कारगर हो सकते हैं। डिप्लोमा वाले छात्रों के लिए भी यह अच्छा मौका है।
- विपिन बलूनी, एमडी, बलूनी क्लासेज

डिप्लोमा के बाद आईआईटी में राह खुली है, लेकिन कम ही छात्रों को इसकी जानकारी है। यह केवल 12वीं पास वालों की परीक्षा नहीं है।
- डीके मिश्रा, निदेशक, अविरल क्लासेज
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें