फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणाः ITI में दाखिले के लिए 5वीं काउंसिलिंग

Wed, 22 Jul 2015 11:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा में सभी सरकारी और प्राइवेट औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में चार काउंसिलिंग खत्म होने के बाद भी बची रह गई विभिन्न ट्रेडों की सीटों के लिए पांचवीं कॉउंसिलिंग आयोजित की जा रही है।
विज्ञापन


औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग के अनुसार, जिन उम्मीदवारों को पिछली चार कॉउंसिलिंग के दौरान किसी भी संस्थान में दाखिला नहीं मिला है, उन्हें नए फार्म भरने की आवश्यकता नहीं है। उनके पहले से अपलोडिड फार्म को ही एडिट किया जाएगा।

इसके अलावा, नए आवेदकों को वेब पोर्टल  www.haryanaitiadmissions.in पर 22 से 25 जुलाई तक पांचवीं कॉउंसिलिंग के लिए आवेदन फार्म भरने होंगे। विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि प्रथम चरण की तरह नए आवेदकों से कॉउंसिलिंग फीस वसूल की जाएगी, लेकिन उन आवेदकों से कोई फीस नहीं ली जाएगी, जिन्होंने अब तक हुई चारों काउंसिलिंग में से किसी एक में भी हिस्सा लिया है।
विज्ञापन


पांचवीं कॉउंसिलिंग में भाग लेने वाले आवेदक संस्थानों के अधिकतम पांच विकल्प भर सकते हैं। संस्थान अनुसार रिक्त उपलब्ध सीटें पोर्टल पर अपलोड की जाएंगी और आवेदक सूची से चुने गए संस्थानों में अपनी मेरिट का निरीक्षण कर सकते हैं।

सभी आवेदक दाखिले के लिए संबंधित संस्थान को रिपोर्ट करेंगे और संस्थान स्तर पर कॉउंसिलिंग के दौरान आवेदक मेरिट सूची में अपने रैंक के अनुसार रिक्त सीट का चुनाव करेंगे। सभी आवेदकों को 27 जुलाई को सुबह 9 से 11.30 बजे तक कॉउंसिलिंग में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करनी होगी।

इसके बाद उसी दिन आरक्षित श्रेणी के आवेदकों को केवल मेरिट आधार पर दाखिला दिया जाएगा। इसके बाद शेष सीटें सामान्य श्रेणी में परिवर्तित हो जाएंगी और इन सीटों पर 28 जुलाई को दाखिला हो जाएगा। इसके लिए आवेदकों को सुबह 9 से 11.30 बजे तक उपस्थित होना होगा।

काउंसिलिंग कार्यक्रम और संबंधित निर्देशों के संबंध में विस्तृत सूचना वेब पोर्टल और विभाग की वेबसाइट  www.itiharyana.gov.in पर उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि सरकारी आईटीआई में 28 जुलाई तक और प्राइवेट आईटीआई में 31 जुलाई तक दाखिले पूरे हो जाएंगे। प्रदेश में इस समय 252 आईटीआई कार्यरत हैं, जिनमें से 108 प्राइवेट हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें