सोमवार को पॉलीटेक्निक पहुंचकर पुलिस ने आरोपी छात्रों के बारे में जानकारी मांगी तथा पॉलीटेक्निक प्रशासन से इस संबंध में कार्रवाई करने को कहा।
इसके बाद पॉलीटेक्निक प्रशासन ने सेकेंड इयर के छात्र संदीप, अभय आजाद, राधाकृष्ण राय, अमित और राहुल सिंह को निलंबित कर दिया।
इन छात्रों के क्लास लेने तथा हॉस्टल में रहने पर रोक लगा दी गई है।
आरोपी छात्रों के घरों पर भी सूचना दी जा रही है। सोमवार को पॉलीटेक्निक के शिक्षकों ने बैठक कर निर्णय लिया कि वे डे-स्कॉलर्स छात्रों को छुट्टी के बाद आपसी सहमति के आधार पर बारी-बारी से चौराहे तक छोड़ने जाएंगे।