ट्राई के नए नियम के मुताबिक ब्रॉडबैंड के जरिए इंटरनेट सेवाएं देने वाली कंपनियां कम से कम 512 केबीपीएस स्पीड देगी। अभी यह सीमा 256 केबीपीएस तय थी।
सोमवार को टेलीकॉम नियामक ट्राई ने नए नियमों को जारी कर दिया था। नियमों के अधिसूचित होने के बाद ब्रॉडबैंड सेवाएं देने वाली कंपनियों के लिए 512 केबीपीएस स्पीड देना अनिवार्य हो जाएगा।
ट्राई ने इसके लिए टेलीकॉम कंज्यूमर्स कमप्लेंट रिड्रेसल रेगुलेशन 2012 में संशोधन किया है।