फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1000 रुपये न्यूनतम मासिक पेंशन को सरकार की मंजूरी

Tue, 08 Jul 2014 08:51 AM IST
एजेंसी/नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
कर्मचारी पेंशन योजना 1995 के तहत एक हजार रुपये न्यूनतम मासिक पेंशन को सरकार ने मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन


सरकार के इस फैसले से पांच लाख विधवाओं सहित 28 लाख पेंशनभोगियों को तुरंत फायदा होगा। इन्हें अभी एक हजार रुपये से कम मासिक पेंशन मिल रही है।

पेंशन योजना-95 में 44 लाख पेंशनधारी हैं। लोकसभा में एक लिखित जवाब में इस्पात, खान, श्रम और रोजगार मामलों के राज्य मंत्री विष्णु देव साईं ने इसकी जानकारी दी।

इससे पहले श्रम मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने 24 जून को श्रम संगठनों के साथ इस बारे में चर्चा की थी। उन्होंने दो सप्ताह के भीतर इस मामले में फैसला लेने की बात कही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रस्ताव के मुताबिक इस साल एक अप्रैल से पेंशनधारियों को इसका फायदा मिलेगा। एक हजार रुपये न्यूनतम पेंशन सुनिश्चित करने के लिए सरकार को वित्त वर्ष 2014-15 में 1217 करोड़ रुपये का अतिरिक्त प्रावधान करना होगा। ईपीएफओ के एक अधिकारी के मुताबिक सरकार इस बारे में बजट में औपचारिक घोषणा कर सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें