फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Petrol price in Tamil Nadu: इस राज्य की सरकार ने घटाया पेट्रोल पर टैक्स, जानिए कितनी हुई कटौती

Sat, 14 Aug 2021 10:49 AM IST
‌डिंपल अलावाधी पीटीआई, नई दिल्ली

सार

तमिलनाडु सरकार ने पेट्रोल पर टैक्स में तीन रुपये प्रति लीटर की कमी करने का एलान किया है। इससे राज्य को हर साल 1160 करोड़ रुपये का नुकसान होगा।
विज्ञापन
तमिलनाडु में पेट्रोल की कीमत - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों ने आसमान छू लिया है। मध्यप्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, ओडिशा, जम्मू-कश्मीर, आदि में पेट्रोल का दाम 100 रुपये के पार है। देश में पेट्रोल और डीजल का इस्तेमाल जितना ज्यादा होता है, उसकी कीमत भी उतनी ही ज्यादा है। बीते कुछ सालों में इसमें बेतहाशा वृद्धि हुई है। अगर किसी दिन यह सस्ता हुआ भी है, तो भी लोगों की जेब पर इसका ज्यादा असर नहीं पड़ा। इस बीच आम लोगों को राहत देते हुए तमिलनाडु सरकार ने बड़ा एलान किया है। तमिलनाडु सरकार ने राज्य में पेट्रोल पर तीन रुपये प्रति लीटर कर घटाने की घोषणा की है। टैक्स में कटौती से पहले राज्य में पेट्रोल पर 15 फीसदी और 13.02 रुपये प्रति लीटर (कुल 24.26 रुपये) कर लगता था।

विज्ञापन


सरकार को सालाना 1,160 करोड़ रुपये का नुकसान 
बजट पेश करते हुए तमिलनाडु के वित्त मंत्री पलानीवेल त्यागराजन ने विधानसभा में कहा की सरकार ने पेट्रोल पर कर में तीन रुपये प्रति लीटर कटौती का फैसला किया है। इस कदम से राज्य में लोगों को राहत मिलेगी। वहीं राज्य सरकार को सालाना 1,160 करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान होगा। आज चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल 102.49 रुपये और डीजल 94.39 रुपये का है।

ऊंची कीमतों के लिए केंद्र सरकार जिम्मेदार
वित्त मंत्री ने साथ ही यह भी कहा कि पेट्रोल और डीजल की ऊंची कीमतों के लिए केंद्र सरकार जिम्मेदार है। लोगों को राहत देने का काम केंद्र सरकार का है। उन्होंने कहा कि, 'मई 2014 में पेट्रोल पर कुल टैक्स 10.39 रुपये प्रति लीटर था, जिसे केंद्र सरकार ने बढ़ाकर अब 32.90 रुपये प्रति लीटर कर दिया है। इसी तरह मई 2014 में डीजल पर लगने वाले कर को 3.57 रुपये से बढ़ाकर 31.80 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है।' 
विज्ञापन


क्या था चुनावी वादा
तमिलनाडु में 2.63 करोड़ दुपहिया वाहन हैं। ये कामकाजी गरीबों के लिए परिवहन का सबसे लोकप्रिय साधन है। इन्हें पेट्रोल की बढ़ती कीमत की वजह से कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। त्यागराजन ने कहा कि मुख्यमंत्री एम के स्टालिन गरीब और मध्यम वर्ग के दर्द को महसूस करते हैं। मालूम हो कि विधानसभा चुनावों के दौरान उनकी सरकार बनने पर पेट्रोल पर पांच रुपये और डीजल पर चार रुपये प्रति लीटर की कटौती करने का वादा किया था। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें