फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय कंपनी ने कर्मचारियों को दिया 4 करोड़ का इंक्रीमेंट

विज्ञापन
विज्ञापन
देश की बड़ी आईटी कंपनी इंफोसिस ने अपने कर्मचारियों को 4 करोड़ रुपए तक का सिर्फ इंक्रीमेंट ही दे दिया है। किसी कंपनी का अपने कर्मचारियों को दिया गया ये एक बड़ा इंक्रीमेंट है।
विज्ञापन


इकॉनामिक्स टाइम्स के मुताबिक इंफोसिस ने ये बढ़ोतरी अपने यहां उच्च स्तर पर काम करने वाले कर्मचारियों के वेतन में की है। इस बढ़ोतरी के बाद कुछ कर्मचारियों का वेतन 6 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है।

कंपनी की तरफ से कर्मचारियों की सैलरी में 3-5 गुना तक की बढ़ोतरी की है। इससे पहले इन कर्मचारियों को 1.2-2 करोड़ रुपए का वेतन मिल रहा था।

गौरतलब है कि पिछले कुछ साल में इंफोसिस में लगातार कर्मचारियों ने इस्तीफे दिए थे। इससे कंपनी के टॉप लेवल काम करने वाले कर्मचारियों की इंफोसिस में कमी चल रही थी।
विज्ञापन


ऐसे में वेतन में अप्रत्याशित बढ़ोतरी पर यह सवाल उठना स्वाभाविक है कि आखिर इंफोसिस के इस कदम के पीछे वजह क्या है।
विज्ञापन

विशाल सिक्का ने खेला नया दांव

इकॉनामिक्स टाइम्स के मुताबिक इंफोसिस के नवनियुक्त सीईओ विशाल सिक्का ने अधमरी अवस्था को पहुंच चुकी कंपनी में जान फूंकने और कंपनी छोड़ कर जा रहे लोगों को कंपनी में ही बने रहने के लिए आकर्षित करने के मकसद से यह कदम उठाया है।

इंफोसिस में विशाल सिक्का के आने से पहले श्रीनिवास और कंपनी के पूर्व सलाहकार प्रमुख स्टीफन प्रैट का वेतन 6 करोड़ रुपए से भी अधिक था। अब इतने ज्यादा वेतन की श्रेणी में कम से कम मौजूदा 5 अधिकारी और कुछ नए नियुक्त किए गए अधिकारी शामिल हैं।

कॉम/फेरी इंडिया के एमडी नवनीत सिंह ने कहा कि मार्केट में चल रही प्रतियोगिता के बीच वरिष्ठ अधिकारियों को रोकने के लिए यह नीति बनाई गई है। वहीं कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कंपनी के इस कदम पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह एक तरह का फंडा है जिससे कंपनी में कर्मचारियों को बनाया जा रखे।

यह तर्क वाकई में सही लगता है क्योंकि विप्रो के पूर्व सह सीईओ सुरेश वासवानी अब डेल के बोर्ड ऐंड मैनेजमेंट टीम में शामिल है। इंफोसिस के पूर्व प्रेजिडेंट बीजी श्रीनिवास हांगकांग की एक टेलिकॉम और मीडिया क्षेत्र की बड़ी कपंनी पीसीसीडब्लू में ग्रूप मैनेजिंग डाइरेक्टर और एक्जेक्यूटिव डायरेक्टर हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें