कोलकाता की दो मॉडलों ने एक प्रोड्यूसर पर टेलिफिल्म में रोल देने के बदले यौन शोषण का आरोप लगाया है। मुंबई के रहने वाले इस फिल्म प्रोड्यूसर का नाम जय चिमनलाल देसाई है।
टीओआई के अनुसार, पुलिस ने यौन शोषण के आरोपी कथित प्रोड्यूसर देसाई को गिरफ्तार भी कर लिया है। दोनों मॉडलों का आरोप है कि प्रोड्यूसर ने एक टेलिफिल्म में रोल देने के लिए उसके साथ रात बिताने को कहा।
इस संबंध में दक्षिण पूर्व के डीसी गौरव शर्मा ने बताया कि जय चिमनलाल देसाई ने पीड़ित से खुद को मुंबई का प्रोड्यूसर बताया था। उसने मॉडल को टेलिफिल्म के रोल के लिए अग्रीमेंट साइन करने और 11,000 रुपये का अग्रिम भुगतान लेने के लिए होटल में मिलने के लिए बुलाया।
शुक्रवार शाम 6 बजे वह मॉडल अपनी एक दोस्त के साथ बालीगंज स्थित एक होटल पहुंची। देसाई ने दोनों लड़कियों से उसके साथ पूरी रात बिताने को कहा। जब उन्होंने इनकार किया तो देसाई ने उनके साथ बदतमीजी की।