फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोने में तेजी लौटी, चांदी सस्ती

Thu, 03 Oct 2013 07:26 PM IST
एजेंसी/नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
आगामी त्योहारी सीजन और शादी-ब्याह की मांग से घरेलू सराफा बाजार में सोने में पिछले दो सत्रों की गिरावट के बाद बृहस्पतिवार को 220 रुपए की तेजी आई और भाव 30,600 रुपए प्रति दस ग्राम हो गए।
विज्ञापन


हालांकि, कमजोर मांग से चांदी के दाम 50 रुपए उतरकर 49,250 रुपए प्रति किलो पर आ गए।

कारोबारियों का कहना है कि नवरात्र और वैवाहिक मांग को देखते हुए थोक व्यापारियों ने सोने की खरीदारी पर जोर दिया। इससे सोने की कीमतों में रिकवरी देखी गई।

घरेलू बाजार में सोने की आठग्रामी गिन्नी के भाव भी 200 रुपए बढ़कर 25,100 रुपए प्रति हो गए। चांदी के सिक्के में भी 1,000 रुपए की तेजी आई और सिक्का लिवाली 85,000 और बिकवाली 86,000 रुपए प्रति सैकड़ा हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वैश्विक सराफा बाजार में भी सोना मजबूत हुआ। न्यूयार्क में सोने के भाव 28.80 डॉलर बढ़कर 1,316.30 डॉलर प्रति औंस पर बोले गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें