फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोने में फिर बड़ी गिरावट, चांदी भी लुढ़की

Thu, 20 Jun 2013 05:55 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
विदेशी बाजारों में कमजोर रुख और थोक कारोबारियों द्वारा भारी बिकवाली से घरेलू सराफा बाजार में सोने और चांदी में तगड़ी गिरावट आई।
विज्ञापन


सोने के भाव 400 रुपये घटकर 28,000 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गए।

वहीं, चांदी की कीमत 1,500 रुपये कम होकर 43,100 रुपये प्रति किलो में बिकी। वैश्विक बाजारों में भी सोने के भाव ढाई साल से अधिक के निचले स्तर तक आ गिरे।

कारोबारियों का कहना है कि फेडरल रिजर्व के चेयरमैन बेन बर्नांके द्वारा अमेरिकी अर्थव्यवस्था में सुधार के चलते इस साल के बाद बांड खरीद कम करने की घोषणा के बाद सोने के भाव ढाई साल से अधिक के निचले स्तर पर आ गए। हालांकि, बाजार विश्लेषकों का कहना है कि रुपये की गिरावट ने कुछ हद तक सराफे में बिकवाली रोकने में मदद की।

लंदन में सोने के भाव 3.4 फीसदी गिरकर 1,304.75 डॉलर प्रति औंस पर आ गए। यह 30 सितंबर 2010 के बाद का निचला स्तर है। जबकि, चांदी के भाव 6.2 फीसदी गिरकर 20.08 डॉलर प्रति औंस पर आ गए, जो 14 सितंबर 2010 के बाद का निचला स्तर रहा।
विज्ञापन


घरेलू बाजार में सोना 99.9 और सोना 99.5 प्रत्येक में 400 रुपये की गिरावट आई और भाव क्रमश: 28,000 और 27,800 रुपये प्रति दस ग्राम रह गए। सोने की आठग्रामी गिन्नी 200 रुपये घटकर 24,200 रुपये प्रति रही। इसी तरह, चांदी हाजिर के भाव 1,500 रुपये गिरकर 43,100 रुपये प्रति किलो रहे।
विज्ञापन


चांदी साप्ताहिक आपूर्ति वायदा 1,280 रुपये उतरकर 42,450 रुपये प्रति किलो पर बोली गई। चांदी सिक्कों में 2,000 रुपये की गिरावट रही। चांदी सिक्का लिवाली 78,000 और बिकवाली 79,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर दर्ज किए गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें