दो दिनों की तेजी के बाद घरेलू सराफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट आई। चांदी के भाव 400 रुपये लुढ़ककर 44,400 रुपये प्रति किलो पर आ गए।
वहीं, सोना 20 रुपये नरम पड़कर 28,350 रुपये प्रति दस ग्राम पर दर्ज किया गया। विदेशी बाजारों में नरमी के बीच स्थानीय स्तर पर मांग कम रही, जिसके चलते कीमती धातुओं पर दबाव देखा गया।