फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हट सकती है ग्वार के वायदा कारोबार से रोक

Fri, 23 Nov 2012 08:01 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्वार के वायदा कारोबार से आने वाले दिनों में प्रतिबंध हटाया जा सकता है। कमोडिटी बाजार नियामक फारवर्ड मार्केट कमीशन (एफएमसी) ग्वार के वायदा कारोबार पर लगी रोक हटाने को लेकर वाणिज्य मंत्रालय के साथ विचार-विमर्श कर रहा है।
विज्ञापन


इस मामले में परामर्श देने के लिए सरकार द्वारा इस मामले में गठित सलाहकार समिति की पिछले माह हुई बैठक के दौरान चर्चा हुई थी, जिसमें ग्वार का वायदा कारोबार फिर से शुरू किए जाने का सुझाव दिया गया था।
 
एफएमसी के चेयरमैन रमेश अभिषेक ने बताया कि सलाहकार समिति ने ग्वार का वायदा कारोबार फिर से शुरू करने का प्रस्ताव दिया था, पर हमने इस बारे में अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया है और फिलहाल हम विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) के साथ इसपर विचार-विमर्श कर रहे हैं। गौरतलब है कि कीमतों में अचानक भारी उछाल आने के चलते मार्च में आयोग ने ग्वार शीड और ग्वार गम के वायदा कारोबार पर रोक लगा दी थी।
विज्ञापन


तेल और गैस उद्योग में इस्तेमाल किए जाने के चलते इन दोनों का ही बड़े पैमाने पर देश से निर्यात किया जाता है। ग्लोबल बाजार में ग्वार की ऊंची कीमतों के चलते पिछले साल देश में ग्वार का उत्पादन काफी अधिक हुआ था और अनुमान जताया जा रहा है कि इस साल यह बढ़कर करीब दोगुने स्तर तक पहुंच सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें