फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सनसनीखेज वारदातः रेलवे ठेकेदार पर देर रात ताबड़तोड़ फायरिंग, दहला इलाका

Tue, 22 Jan 2019 11:26 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 7
दिलीप यादव - फोटो : amar ujala
लखनऊ में आलमबाग के टेढ़ी पुलिया टैक्सी स्टैंड के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने सोमवार रात  11 बजे रेलवे ठेकेदार दिलीप यादव पर  ताबड़तोड़ फायरिंग की। दिलीप(40) को तीन गोलियां लगी हैं। उसे ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालात गंभीर बनी हुई है। 
 
विज्ञापन

2 of 7
जांच करती पु्लिस - फोटो : amar ujala
देर रात तक उसका ऑपरेशन किया जा रहा था। बदमाशों का पता लगाने के लिए आसपास की दुकानों और होटलों के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। एसएसपी कलानिधि नैथानी के मुताबिक भीमनगर छोटा बरहा निवासी दिलीप चारबाग से बाइक से घर जा रहे थे। टेढ़ी पुलिया के पास बदमाशों ने उन पर गोलियां बरसाईं।
 
विज्ञापन

3 of 7
जांच करती पु्लिस - फोटो : amar ujala
गोली लगते ही वे लहुलूहान होकर सड़क पर गिर गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। पुलिस के मुताबिक हमले की वजह प्रॉपट्री, ठेकेदारी के अलावा पुरानी रंजिश भी हो सकती है। 

 

4 of 7
जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala
स्थानीय लोगों के अनुसार बाइक सवार दो बदमाश दिलीप का पीछा करते हुए आए और मौका देखकर चार राउंड फायरिंग की। तीन गोली दिलीप को मारी और भागते समय हवाई फायरिंग की। प्रभारी निरीक्षक ब्रजेश कुमार सिंह के अनुसार दिलीप को पीठ पर दाहिनी ओर दो, बाईं ओर एक गोली लगी है। 

 
विज्ञापन

5 of 7
जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala
जिस स्थान पर ठेकेदार दिलीप को गोली मारी गई, उससे महज 100 मीटर दूर चंदरनगर में 12 दिन  पहले कपड़ा व्यापारी अमनप्रीत को बदमाशों ने सात गोलियां मारी थीं। अमनप्रीत की मौके पर ही मौत हो गई थी। 
 
विज्ञापन

6 of 7
जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala
प्रभारी निरीक्षक ब्रजेश कुमार सिंह के मुताबिक, दिलीप के पिता छोटा बरहा निवासी रामसेवक रेलवे से रिटायर हैं। दिलीप के दो भाई प्रदीप और अश्वनी हैं। दिलीप रेलवे में ठेकेदारी करता है। इसके अलावा आसपास के इलाके में जमीन का भी काम करता है। वह रोज शाम को चारबाग कार से जाता था, लेकिन सोमवार को बाइक से गया था। घात लगाए बैठे बदमाशों ने उस पर हमला कर दिया। परिवार में दो बच्चे और पत्नी हैं।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala
अचानक रात को गोलियों की आवाज टेढ़ी पुलिया का पूरा इलाका दहल गया। वहां आसपास खड़े ऑटो और टैक्सी में सवार लोग इधर-उधर भागने लगे। पुलिस ने  घायल को ट्राॅमा सेंटर में भर्ती कराया। पुलिस ने आसपास लगे दुकानों और होटलों के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। वहीं, पुलिस के मुताबिक मामला प्रॉपर्टी, ठेकेदारी के अलावा पुरानी रंजिश का भी हो सकता है। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें