फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला दिवस पर एयरसेल की ‘ब्यूटी टिप्स’

Thu, 07 Mar 2013 11:27 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
देश की प्रमुख टेलीकॉम कंपनी एयरसेल ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राजधानी की महिलाओं के लिए एक स्पेशल ऑफर पेश किया है। इसके अंतर्गत कंपनी की मौजूदा और नई महिला ग्राहकों के लिए एक आकर्षक वैल्यू एडेड सर्विस ‘ब्यूटी टिप्स’ पेश की जाएगी।
विज्ञापन


एयरसेल के रीजनल मैनेजर (नार्थ) अनिल गुप्ता ने बताया कि इस सेवा के लिए कंपनी एक माह तक कोई शुल्क नहीं लेगी। यह ऑफर 8 मार्च से 14 मार्च तक एयरसेल स्टोर्स व सर्विस आउटलेट्स पर उपलब्ध होगा।

वोडाफोन का ‘एंजल स्टोर्स’
टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन इंडिया महिलाओं के लिए विशेष ‘एंजल स्टोर्स’ शुरू करने जा रही है। यह वोडफोन एंजल स्टोर्स सिर्फ महिलाओं के जरिए ही चलाए जाएंगे। कंपनी का कहना है कि इस सप्ताह के अंत तक पूरे देश में 15 एंजल स्टोर्स काम करना शुरू कर देंगे।
विज्ञापन


कंपनी का कहना है कि एंजल स्टोर्स महिला उपभोक्ताओं के साथ-साथ महिला कर्मचारियों के लिए सुरक्षित और बेहतर माहौल देने की दिशा में कारगर साबित होंगे। 13 राज्यों में अब तक 15 वोडाफोन एंजल स्टोर्स खुल चुके हैं। 16वां स्टोर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर केरल में खोला जाएगा। आने वाले दिनों में इस तरह के स्टोर्स की संख्या बढ़ाई जाएगी।

एमटीएस लाया वूमेन एमपावर्ड प्लान
एमटीएस ब्रांड से टेलीकॉम सेवाएं देने वाली कंपनी सिस्तेमा श्याम ने एक नया ‘एमटीएस वूमेन एमपावर्ड’ प्लान लांच किया है। इस प्लान के अंतर्गत महिला ग्राहकों को स्पेशल कॉलिंग और एसएमएस दरें, नेगेटिव बैलेंस पर कॉल करने की सुविधा और सुरक्षा टिप्स जैसे लाभ मिलेंगे। मौजूदा महिला ग्राहक महज 76 रुपये के स्पेशल टैरिफ वाउचर के साथ रिचार्ज कराकर इस प्लान का लाभ उठा सकती हैं।

नई महिला ग्राहकों को इस प्लान के लिए 102 रुपये का पहला रिचार्ज कराना होगा। नया एमटीएस प्रीपेड कनेक्शन खरीदने वाली महिलाओं को फ्री पेपर स्प्रे भी मिलेगा। इसके अलावा, एमटीएस ने एक विजिलेंस टीम भी तैयार की है, जो इस प्लान का चयन करने वाली एमटीएस महिला ग्राहकों के लिए निशुल्क आत्म सुरक्षा क्लास भी मुहैया कराएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें