फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनिया के सबसे बड़े खरगोश के बारे में जानना चाहेंगे आप?

विज्ञापन
विज्ञापन
दुनिया के इस सबसे बड़े खरगोश का नाम डेरियस है। आप जानकर हैरान हो जाएंगे कि इसका वजन कुल 22 किलो का है।
विज्ञापन


गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के मुताबिक डेरियस को सबसे विशाल खरगोश होने का दर्जा पहले से मिल चुका है।

डेरियस को वॉरचेस्टर में रहने वाले 62 साल के ऐनट एडवर्डस पालते हैं। डेरियस का कद कुल चार फुट चार इंच का है।

रखा जाता है खूब ख्याल

डेरियस का कद ऐनट की पांच साल की पोती से भी बड़ा है। इस खरगोश का रोज का खाना इतना ज्यादा है कि जानने वाला दंग रह जाए।

डेरियस एक साल में दो लाख से ज्यादा रूपए का खाना खा जाता है। डेरियस एक साल में चार हजार से ज्यादा गाजर, पत्ता गोभी, सेब और बाकी फल खा जाता है।

इसके इतने बड़े होने की वजह ये भी है कि इसे इसके मालिक भर पेट खाना देते हैं और इसकी पूरी देख-भाल भी करते हैं।
विज्ञापन

कुत्तों से भी बड़ा

डेरियस का आकार किसी भी आम हट्टे-कट्टे कुत्ते से भी बड़ा है। इस खरगोश के घर वालों का कहना है कि डेरियस को टीवी देखना और रिलेक्स रहना बहुत पसंद है।

डेरियस कॉनटीनेनटल जायन्ट खरगोश की प्रजाति की खरगोश है।

ऐसे खरगोश आम तौर पर चार- पांच सालों के लिए जीते हैं लेकिन अगर इनकी ठीक से देख- भाल की जाए तो ये सात सालों तक भी जी सकते हैं।

दरिंदगी: बिल्ली पर उतारी हैवानियत, पीटते हुए बनाया वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें