फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोना खरीदने का मौका, बड़ी गिरावट

विज्ञापन
विज्ञापन
विदेशी बाजारों में गिरावट के बीच स्थानीय स्तर पर भारी बिकवाली से घरेलू सराफा बाजार में सोना 210 रुपए लुढ़ककर 30,040 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया।
विज्ञापन


औद्योगिक और सिक्का निर्माताओं की मांग घटने से चांदी भी 800 रुपए घटकर 42,600 रुपए प्रति किलो के भाव पर बिकी। चांदी के सिक्के में 3,000 रुपए प्रति सैकड़ा की तगड़ी गिरावट रही।

विदेशी बाजारों में भी गिरावट

कारोबारियों का कहना है कि विदेशी बाजारों में गिरावट के साथ ही घरेलू बाजार में सोने-चांदी की तेज बिकवाली शुरू हो गई।

सिंगापुर में सोने के भाव 0.50 फीसदी घटकर 1,288.10 डॉलर प्रति औंस पर आ गए। चांदी भी 1.68 फीसदी नीचे 19.32 डॉलर प्रति औंस पर बोली गई।
विज्ञापन

चांदी सिक्कों में 3,000 रुपए की तगड़ी गिरावट

घरेलू बाजार में सोने में आई नरमी का असर सिक्के के भाव पर पड़ा और सोने की आठग्रामी गिन्नी 100 रुपए नीचे 24,900 रुपए प्रति पर आ गई। चांदी सिक्कों में 3,000 रुपए की तगड़ी गिरावट रही।

चांदी सिक्का लिवाली 79,000 और बिकवाली 80,000 रुपए प्रति सैकड़ा पर दर्ज किए गए। चांदी का साप्ताहिक आपूर्ति वायदा भाव 585 रुपए नीचे 41,790 रुपए प्रति किलो पर रहा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें