फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इसके जहर की एक बूंद से दम तोड़ देते हैं सैंकड़ों

Sat, 13 Apr 2013 02:53 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।
विज्ञापन
विज्ञापन
सांप, नाम सुनते ही शरीर में सिहरन पैदा हो जाती है। क्या आप जानते हैं कि दुनिया में सबसे जहरीला सांप कौन सा है। दुनिया के सबसे जहरीले सांप के बारे में बात की जाए तो जुबां पर तैपन का ही नाम आता है।
विज्ञापन


जी हां, ऑस्ट्रेलिया में पाया जाने वाला इनलैंड तैपन दुनिया का सबसे जहरीला सांप बताया जाता है। तैपन में इतना तीक्ष्ण जहर होता है कि अगर ये किसी सांप को काट ले तो वो भी मर जाए।

वैज्ञानिक कहते हैं कि यह सांप अपने एक दंश में 110 मिलीग्राम जहर थूकता है, जिससे 100 इंसान और कई जानवर मर सकते हैं।

तैपन का जहर रैटलस्नेक से दस गुणा और समान्य कोबरा के जहर से 50 गुणा ज्यादा खतरनाक होता है। रंग रूप की बात की जाए तो तैपन अफ्रीकी सांप ब्लेक मांबा जैसा लगता है।
विज्ञापन


हालांकि कुछ लोग 'ऑस्ट्रेलियन टाइगर' को भी दुनिया का सबसे जहरीला सांप मानते हैं। कहा जाता है कि 'ऑस्ट्रेलियन टाइगर' के एक दंश से एक साथ बीस लोग मर सकते हैं।  
विज्ञापन

 
क्या आप जानते हैं -

न्यूजीलैंड और आयरलैंड में सांप बिल्कुल नहीं पाए जाते।
सांप के जहर में नब्बे प्रतिशत प्रोटीन होता है।
दुनिया के सबसे जहरीले सांप धरती पर नहीं बल्कि समुद्र में पाए जाते हैं।
किंग कोबरा के एक दंश से एक बार में 20 लोग और एक हाथी मर सकता है।
दुनिया में सांपों की 3,315 प्रजातियां पाई जाती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें