आए दिन हम खबरों में लड़कियों के साथ रेप, छेड़छाड़ की खबरे पढ़ते हैं लेकिन यहां तो मामला ऐसा है, जिसके बारे में आपने न तो पढ़ा होगा और न ही सुना होगा।
हफपोस्ट की खबर के मुताबिक, फ्लोरिडा के एक शख्स को अपने पड़ोसी के कुत्ते से दो बार बलात्कार करने का आरोपी पाया गया है। फ्लोरिडा के ऑगस्टिन में रहने वाले जेम्स ली लॉयन्स को कुत्ते के साथ बलात्कार करने के आरोप में हिरासत में ले लिया गया है।
लॉयन्स पर जानवर के साथ बर्बरता, अप्राकृतिक सेक्स करने का आरोप लगाया गया है। हालांकि 11 डॉलर के बांड पर उसे रिहा कर दिया गया है। इस बात का पता उस समय चला जब लॉयन्स के पड़ोसी को लगा कि उसका कुत्ता कहीं मिल नहीं रहा।
जब वो अपने कुत्ते को खोजने निकला तो पाया कि लॉयन्स उसके कुत्ते के साथ है। उस समय तो वो अपने कुत्ते को अपने साथ लेता आया लेकिन घर आकर कुत्ते के अजीबोगरीब बर्ताव की वजह से उसे कुछ शक हुआ। कुत्ते का मालिक जब उसे अस्पताल लेकर पहुंचा तो पूरी बात साफ हुई।
लॉयन्स इससे पहले एक बच्चे के साथ गलत हरकत करने के आरोप में 13 साल जेल की सजा काट चुका है।