आपने नन्हें मुन्हें बच्चों को बड़ों की मदद से चलना और बोलना सीखते तो देखा ही होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इंसानों के अलावा जानवर भी अपने बच्चों को बहुत कुछ सिखाते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों लोगों को बहुत पसंद आ रहा है जिसमें एक कुत्ता पपी को सीढ़ियां उतरना सिखा रहा है।
डिजिटलस्पाइ.को.यूके के मुताबिक कुत्ते के मालिक टिम डशेट ने ये फुटेज यू ट्यूब पर अपलोड किए हैं। इसमें टिम अपने घर के नन्हे से पपी डेजी को सीढ़ियों से नीचे उतरने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं। लेकिन डेजी इतनी छोटी है कि सीढ़ियां उतरने में डर रही है। डेजी की कोशिशें देखकर लग रहा है कि वो काफी कन्फ्यूज है।
आप भी देखिए ये दिलचस्प वीडियो - http://youtu.be/fDKDC_IUnOA
ऐसे में घर में मौजूद बड़ा कुत्ता सिमोन आता है और डेजी को सीढ़ियां उतरना सिखा रहा है। सिमोन डेजी के बगल में जाकर उसे दिखा दिखा कर सीढ़ियां उतर रहा है। बीच बीच में डरकर डेजी सीढ़ियों से दूर चली जाती है। ऐसे में सिमोन उसे सीढ़ियों के पास लाकर ट्रेनिंग दे रहा है।
आखिरकार सिमोन की देखादेखी डेजी भी सीढ़ियां उतरने का प्रयास करती है और एक दो सीढ़ियां उतर जाती है। फुटेज में दिख रहा है कि कैसे सीढ़ियां उतरते डेजी को सिमोन का सपोर्ट मिल रहा है। कुछ कोशिशों के बीचडेजी को सीढ़ियां उतरना आ गया और वो सीढ़ियों से नीचे आ गई।