आप रेस्टोरेंट जाएं और खाने के साथ साथ एक सुंदर बिकनी बाला आपका मनोरंजन करे तो क्या कहने। जी हां अमेरिका में बिकनी बारिस्ता में बिकनी बालाएं ही वेटर का काम करती हैं। कुछ ही समय पहले खुले इस रेस्टोरेंट में हर समय मेहमानों की भरमार है। बारिस्ता की दूसरी सबसे बड़ी खासियत यहां की 66 प्रकार की कॉफी है।
अमेरिकी प्रांत सीटल टोकामा में बिकनी बारिस्ता नाम का रेस्टोरेंट बिकनी वेटरेस के चलते काफी मशहूर हो चुका है। इस रेस्टोरेंट में बिकनी वेटरेस मेहमान नवाजी करती है। मसलन कस्टमर लाने वाली वेटरेस और कस्मटर की सेवा करने वाली वेटरेस।
पहली वेटरेस हाथ में कॉफी का बोर्ड लेकर हाइवे पर खड़ी होती है। इसका काम हाइवे से गुजरने वाले चालकों को रेस्टोरेंट तक लाना है। कुछ वेटरेस मोटरसाइकिल पर जाकर शहर में प्रचार करती हैं और कस्टमर लाती हैं।
रेस्टोरेंट पहुंचने के बाद कस्टमर की जरूरत के आधार पर वेटरेस मिलती है। मेहमान जितने समय तक रेस्टोरेंट में रहेगा, उतने ही समय तक बिकनी वेटरेस उसके साथ रहेंगी।
रेस्टोरेंट के अहाते में डाइनिंग के अलावा अंदर की तरफ डांस और बार भी है। अगर मेहमान डांस करना चाहता है तो वेटरेस उसके साथ डांस भी करेगी और शराब भी परोसेगी।
रेस्टोरेंट के मालिक का कहना है कि बिकनी रेस्टोरेंट का आइडिया उन्हें इस बात पर आया कि हर मेहमान मौजमस्ती करना चाहता है। वो तनाव भूलकर यहां आता है और अगर बिकनी वेटरेस उसका तनाव भगाती हैं तो इसमें बुरा क्या है।
बिकनी बॉरिस्ता अकेला इस तरह का रेस्टोरेंट नहीं है। सीटल का बारिस्ता इतना फेमस हुआ कि अभी तक अमेरिका में इसकी 123 ब्रांच खुल चुकी हैं। ज्यादादर रेस्टोरेंट हाइवे पर होते हैं। यहां यात्रा की थकान उतारने के इच्छुक मेहमान ज्यादा आते हैं।