मां-बेटे का रिश्ता कितना पवित्र माना जाता है, लेकिन यह खबर सुनकर आप हैरत में पड़ जाएंगे। इन मां-बेटे का रिश्ता, किसी भी दूसरे ऐसे रिश्ते से बिलकुल अलग है।
दरअसल, ये मां अब अपने ही बेटे के बच्चे की मां बनने वाली है। अब इन्हें प्रेमी-प्रेमिका कहना सही होगा या फिर मां-बेटा, ये तो हम आप पर ही छोड़ रहे हैं, लेकिन इनकी कहानी सुनकर आप दंग जरूर रह जाएंगे।
बीफोर इट्स न्यूज के मुताबिक, 40 साल की मबेरको 12 साल पहले विधवा हो गई थी। उसके बाद मबेरको की जिंदगी अपने 23 वर्षीय बेटे फराई मबेरको के इर्द-गिर्द ही सिमट कर रह गई और आज वो अपने ही बेटे के बच्चे की मां बनने वाली है।
छह महीने की प्रेगनेंट मबेरको ने जब पिछले महीने ये बात पंचायत को बताई, तो सब सकते में आ गए। लेकिन मबेरको की सोच औरों से कुछ अलग हैं। उनका कहना है कि उन्होंने कितने जतन से अपने बेटे को अकेले पढ़ाया-लिखाया और जबकि वो कमाने लगा है तो ऐसे में कोई और औरत क्यों?
मबेरको पर अपने ही पति के छोटे भाई से शादी का दबाव था, लेकिन उन्हें अपने बेटे से शादी करना ज्यादा सही फैसला लगता है।
वहीं, दूसरी ओर फराई भी अपनी मां से शादी करने का पूरा मन चुका है और उसे इसमें कुछ भी गलत नहीं लगता। हालांकि, गांव के बुजुर्ग इसे गैर-कानूनी और पाप की नजर से देखते हैं, लेकिन मां-बेटे से प्रेमी-प्रेमिका बना ये जोड़ा गांव छोड़कर दूर चला गया है, ताकि उनकी राह में कोई न आए।